फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सरल पोर्टल से ऑनलाइन नक्शे अप्लाई करना बना आफत

Thu, 28 Aug 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा। बरनाला रोड पर धज्जों पर किया जा रहा निर्माण कार्य। संवाद  - फोटो : mathura
विज्ञापन

विज्ञापन
सिरसा। नगर परिषद के अंतर्गत आने वाले एरिया में नक्शा पास करवाने के लिए ऑन लाइन आवेदन करना पड़ता है। यह आवेदन एक माह पहले तक शहरी स्थानीय निकाय विभाग की साइट पर किए जाते थे। सरकार ने अब संबंधित साइट पर आवेदन बंद कर दिए और सरल पोर्टल के माध्यम से आमजन को सुविधा उपलब्ध करवाई है।
सरकार की ओर से दी गई यह सुविधा आमजन व नक्शा नवीसों के लिए आफत बन गई है। बार बार साइट क्रेश होने के कारण ऑनलाइन नक्शे अप्लाई करना मुश्किल हो गया है। इसी का परिणाम है कि नगर परिषद के पास जहां एक माह में 30 के आसपास आवेदन आते थे। अगस्त माह में महज दो आवेदन आए है।
विज्ञापन


नक्शानवीसों के अनुसार, सरल के माध्यम से ऑन लाइन पोर्टल पर नक्शे अप्लाई करने की प्रक्रिया चल रही है। ऑनलाइन नक्शा अप्लाई करने के दौरान नक्शा 40 से 60 प्रतिशत काम अप्लाई होने के बाद रिवर्ट हो जाता है। पहली स्टेज पर फिर से नक्शा पहुंच जाता है। पिछले 20 से ज्यादा दिनों से यह परेशानी आ रही है। एक एक नक्शे को अप्लाई करने के लिए 20 बार तक कोशिश कर चुके हैं, लेकिन आवेदन नहीं हो पा रहे हैं। इस संबंध में ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज करवाई है। अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
अवैध भवनों को किए जा रहे नोटिस जारी
नगर परिषद की ओर से इन दिनों अवैध भवन निर्माण करने वाले भवन मालिकों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। शहर में 100 के आसपास भवनों का निर्माण हो रहा है, जो नियम के विरूद्ध है। खासतौर पर भवन मालिक अवैध बेसमेंट बना रहे हैं और धज्जों पर स्ट्रक्चर खड़ा कर रहे हैं। जो पूरी तरह से नियमों के खिलाफ है। अभी तक 10 से ज्यादा हाल ही के दिनों में जारी किए जा चुके हैं और आगामी दिनों में इस काम में तेजी लाई जाएगी। क्योंकि बहुमंजिला भवनों की स्वयं की पार्किंग नहीं होने के कारण रोड जाम की स्थिति पैदा होने लगी है। साथ ही अवैध निर्माण से कई तरह की परेशानियां खड़ी हो रही हैं। अधिकारियों के अनुसार यदि कोई नोटिस देने के बाद भी अवैध स्ट्रक्चर को नहीं रोकेगा तो उसके गिराने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

-
ऑनलाइन नक्शा अप्लाई होता है। अब सरल पोर्टल के माध्यम से यह किया जाता है। जानकारी मिली है कि सरल पोर्टल में कुछ दिक्कत आ रही है, जिससे नक्शे अप्लाई नहीं हो रहे है। इस संबंध में अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है। वहीं, अवैध निर्माण करने वाले भवन मालिकों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
- रोहित हुड्डा, जेई, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें