फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: राज्यस्तरीय महिला पुरस्कारों के लिए 5 नवंबर तक करें आवेदन

Tue, 13 Oct 2026 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग ने वर्ष 2026-27 के राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च 2027 को सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कारों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 नवंबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक डॉ. दर्शना सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से सुषमा स्वराज अवाम्र्ड, इंदिरा गांधी महिला शक्ति अवाॅर्ड, कल्पना चावला शौर्य अवाॅर्ड, बहन शन्नो देवी पंचायती राज अवाॅर्ड, लाइफटाइम अचीवर अवाॅर्ड सहित सरकारी कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता और महिला उद्यमी श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि पात्र महिलाएं निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। पुरस्कारों से संबंधित अधिसूचना, पात्रता, नियम और शर्तों की विस्तृत जानकारी विभाग के https://onlinemis.wcdhry.gov.in/gaurav/ पर उपलब्ध है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें