फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ड्रोन पायलट प्रशिक्षण के लिए 5 फरवरी तक करें आवेदन

Fri, 17 Jan 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा विभागीय पोर्टल डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटएग्रीहरियाणाडॉटजीओवीडॉटइन पर किसानों व युवाओं को ड्रोन पायलट प्रशिक्षण देने के लिए 5 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन


सहायक कृषि अभियंता विजय जैन ने बताया कि आवेदन करने के लिए आवेदक को किसी कस्टम हायरिंग सेंटर या किसान उत्पादक संगठन का सदस्य होना अनिवार्य है। आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष, 10वीं परीक्षा पास व वैध पासपोर्ट होना चाहिए। निर्धारित मापदंडों के आधार प्रशिक्षण के लिए चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार का पूरे राज्य में 500 किसानों को ड्रोन पायलट बनने का लक्ष्य था। इसमें प्रथम एवं द्वितीय चरण के तहत कुल 267 का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। अधिक जानकारी के लिए किसान सहायक कृषि अभियंता सिरसा कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें