फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ओढ़ां के जेएनवी में प्रवेश के लिए 15 तक करें आवेदन

Mon, 05 Oct 2026 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
ओढ़ां। शहर के पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए अधिसूचना जारी की गई है। पात्र विद्यार्थी 15 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


विद्यालय प्राचार्य ललित कालड़ा ने बताया कि कक्षा 9 वीं में प्रवेश के लिए विद्यार्थी का वर्तमान शैक्षणिक सत्र जिला के किसी सरकारी अथवा मान्यता प्राप्त विद्यालय कक्षा 8वीं में अध्ययनरत होना चाहिए। कक्षा 11वीं की प्रवेश परीक्षा के लिए विद्यालय कक्षा 10 वीं में अध्ययनरत होना चाहिए। पात्र का मूल निवास सिरसा जिला का ही होना चाहिए।
उन्होंने बताया कि कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए विद्यार्थी का जन्म 1 मई 2012 से 31 जुलाई 2014 के बीच होनी चाहिए। वहीं कक्षा 11वीं के लिए जन्मतिथि 1 जून 2010 से 31 जुलाई 2012 के बीच निर्धारित की गई है। कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 10 अप्रैल 2027 को होगी। आवेदन के लिए विद्यार्थियों को नवीनतम पासपोर्ट फोटो, स्वयं व माता-पिता के हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें