संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। दिवाली के त्योहार के मद्देनजर जिला प्रशासन ने केवल ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए अस्थायी लाइसेंस जारी करने का निर्णय लिया है। इच्छुक व्यक्ति 30 अक्तूबर शाम 5 बजे तक संबंधित उपमंडलाधीश (एसडीएम) कार्यालय में आवेदन जमा करवाएं।
निर्धारित समय सीमा के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। जिला जनसूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी रामथान के अनुसार, आवेदकों का चयन ड्रॉ के माध्यम से होगा। यह ड्रॉ 3 नवंबर को पंचायत भवन, सिरसा में निकाला जाएगा।
आवेदन के लिए सत्यापित परिवार पहचान पत्र अनिवार्य है। एक परिवार पहचान पत्र पर शामिल किसी अन्य सदस्य को अलग से आवेदन की अनुमति नहीं होगी। जिला प्रशासन ने इच्छुक व्यक्तियों से नियमों का पालन करते हुए आवेदन करने की अपील की है।