फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता: जागरूकता में कमी होने के कारण हर दिन लड़कियों को बनाया जा रहा टारगेट

विज्ञापन
श्रद्धा हत्या कांड को लेकर चर्चा करती छात्राएं। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। बेशक हम हाईटेक हो चुके हैं, लेकिन जागरूकता न होने के कारण हर दिन लड़कियां टारगेट हो रही हैं। कानून जितने भी कठोर हो जाएं लेकिन जागरूकता में कमी होने के कारण उसका भी फायदा नहीं है। ये कहना है राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं का।
विज्ञापन

अमर उजाला द्वारा राजकीय महिला महाविद्यालय में अपराजिता के तहत छात्राओं के बीच संवाद करवाया गया। जिसमें छात्राओं ने श्रद्धा हत्याकांड को लेकर अपने विचार साझा किए। छात्राओं ने कहा कि जो श्रद्धा के साथ हुआ वो बेहद ही शर्मसार करने वाली घटना है। इस घटना से हर एक लड़की को सबक लेना चाहिए कि किसी बाहर वाले दूसरे इंसान पर विश्वास करने से पहले अपने घरवालों का विश्वास करना चाहिए। वहीं अगर घर का कोई युवक या युवती किसी के संपर्क में आने की बात करते हैं तो ऐसे में परिवार वालों को उनका साथ देना चाहिए। उसकी जांच पड़ताल करनी चाहिए। आखिर हमारा बच्चा कर क्या रहा है। परिवार को ध्यान देना चाहिए और उन्हें समझाना चाहिए न कि उनका साथ छोड़ दें। ऐसे में युवक हो चाहे युवती वो गलत कदम उठा लेते हैं।
श्रद्धा हत्याकांड एक बहुत ही शर्मनाक घटना है। एक लड़की को हमेशा जागरूक और सतर्क रहना चाहिए। हमेशा घर वालों पर विश्वास बनाकर रखना चाहिए। श्रद्धा ने बहुत बड़ी गलती की कि अपने माता-पिता व परिवारवालों को छोड़कर एक ऐसे लड़के पर विश्वास किया, जो उसके लायक ही नहीं था।
विज्ञापन

- किरण, बीए फाइनल।
हमारे देश की जो कानूनी व्यवस्था है उसमें और भी सुधार की जरूरत है। कानून व्यवस्था को और भी अधिक कठोर करने की जरूरत है। ताकि कोई ऐसा अपराध करने से पहले सौ बार सोचे। किसी को कुछ गलत करने से पहले इतना डर होना चाहिए कि अगर मैंने ऐसा किया तो मेरे साथ बहुत बुरा होगा।
- किरणजौत कौर, बीए प्रथम
अगर किसी इंसान को लेकर मन आशंका हो तो परिवार वालों को जरूर बताना चाहिए। अगर हम किसी के साथ रिलेशन में है तो उसके बारे में हर किसी प्रकार की जानकारी होनी चाहिए। ताकि कुछ भी गलत होने से पहले ही हम अपना बचाव कर सकें।
- नवनीत, बीकॉम।
अभिभावकों को अपने बच्चों पर शुरूआत से ही नजर रखनी चाहिए कि वो कर क्या रहा है। आज हर कोई किसी न किसी डेटिंग एप से जुड़ा हुआ। ऐसी वेब सीरीज आ रही हैं, जिसे देखकर युवा अपराध की तरफ अग्रसरित हो रहे हैं। सेंसर बोर्ड को हर किसी चीज पर मॉनिटरिंग करने की जरूरत है।
विज्ञापन

-आस्था, बीए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें