फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: एंटी करप्शन ब्यूरो ने आबकारी एवं कराधान विभाग के स्टेनो को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
सिरसा। एसीबी  की गिरफ्त में आरोपी स्टेनो संत स्वरूप। पुलिस 
विज्ञापन
सिरसा। फर्जी फर्मों के 25 मामलों में जमानत पर बाहर घूम रहे आबकारी एवं कराधान विभाग सिरसा के चार सेवानिवृत अधिकारियों व मुख्य सरगना पदम बंसल के सिर पर फिर से जेल जाने की तलवार लटक गई है। एंटी करप्शन ब्यूरो हिसार ने 10 जुलाई को आरोपियों के खिलाफ दर्ज की गई नई एफआईआर में सोमवार को धरपकड़ शुरू करते हुए आबकारी एवं कराधान विभाग सिरसा के तत्कालीन स्टेनो संत स्वरूप को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

आरोपी संत स्वरूप वर्तमान में पंचकूला में ईटीओ के पद पर कार्यरत था। आरोपी ने पुलिस रिमांड के दौरान कई खुलासे किए हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो सिरसा प्रभारी सत्यवान ने बताया कि आरोपी संत स्वरूप ने एफ ब्लॉक सिरसा निवासी अमित बंसल व उसके पिता पदम बंसल सहित अन्य व्यक्तियों की फर्जी फर्मों का आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों से मिलीभगत करके पंजीकरण करवाया।
इसके बाद उनकी फर्म अग्रवाल एंड सन्स को वर्ष 2011-12 व 2012-13 में कुल 29 लाख 66 हजार 509 रुपये का अवैध रिफंड दिलवाया। इसकी एवज में अमित बंसल व पदम बंसल ने आरोपी स्टेनो संत स्वरूप व आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों को 20 से 25 प्रतिशत हिस्सा दिया गया। आरोपी संत स्वरूप ने राशि में से अपना पांच प्रतिशत हिस्सा रखकर बकाया हिस्सा आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों को दिया था।
विज्ञापन



मोटी रकम के लालच में कराई पदम बंसल की अधिकारियों से सेटिंग

रिमांड अवधि में आरोपी संत स्वरूप ने खुलासा किया है कि पदम बंसल व अमित बंसल ने उसे मोटा रुपया कमाने का लालच दिया था। दोनों की बातों में आकर उसने उनकी डीटीसी गोपीचंद चौधरी, आरके केश्वाई, ईटीओ अशोक सुखीजा व ईटीओ डीपी बेनीवाल से सेटिंग करा दी। इसके बाद पदम बंसल और उसके बेटे अमित बंसल की सैकड़ों फर्जी फर्मों को करोड़ों का रिफंड दिलावाया। हर रिफंड राशि के बदले 25 प्रतिशत कमीशन पदम व अमित बंसल की ओर से दिया जाता था।


आरोपियों ने लगा रखी है एफआईआर रद्द करने की याचिका

इस मामले में आरोपी पदम व अमित बंसल ने हाईकोर्ट में एफआईआर रद्द करने की याचिका दायर कर रखी है। 20 नवंबर को हाईकोर्ट याचिका पर फैसला सुनाएगी। इसके अलावा फर्जी फर्मों के मामले में सिरसा जिला में दर्ज 25 केसों की सुनवाई पर हाईकोर्ट ट्रायल कोर्ट को निर्देश दे चुका है कि वह मामले को हाईकोर्ट के समक्ष निर्धारित तिथि से आगे स्थगित कर दे।






-10 जुलाई को दर्ज की एफआईआर में एसीबी ने आरोपियों की गिरफ्तारी शुरू कर दी है। आरोपी स्टेनो संत स्वरूप को 25 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट ने उसे एक दिन के रिमांड पर भेजा। रिमांड अवधि में आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर कई खुलासे किए हैं। इस मामले में आबकारी एवं कराधान विभाग के पांच और पदम बंसल, अमित बंसल अशोक अग्रवाल सहित नौ आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपी संत स्वरूप को मंगलवार कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

- सत्यवान, इंचार्ज, एसीबी, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें