फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ब्रिटिश ओवरसीज इंस्टीट्यूट के संचालक पर एक और मामला दर्ज, कनाडा भेजने के नाम पर युवक से ठगे 16 लाख रुपये

Thu, 26 Dec 2024 04:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। ब्रिटिश ओवरसीज इंस्टीट्यूट के संचालक के खिलाफ कनाडा भेजने के नाम पर 16 लाख की ठगी का एक और मामला शहर की सिविल लाइन थाना में दर्ज किया गया है। यह मामला गांव भावदीन निवासी जसवीर कौर की शिकायत पर दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता जसवीर कौर ने बताया कि उसका बेटा विक्रमजीत ब्रिटिश ओवरसीज इंस्टीट्यूट के संचालक नवप्रिंस को पहले से जानता था। उसके बेटे को स्टडी के लिए कनाडा जाना था। नवप्रिंस ने उन्हें बताया कि वह विक्रमजीत को भी विदेश भेज देगा। उसके बेटा विक्रमजीत अक्तूबर 2022 में नवप्रिंस के ऑफिस में तमाम दस्तावेज लेकर गया। वहां पर सुखप्रीत सिंह व पवन फुटेला भी मौजूद थे। उन्होंने ने कनाडा भेजने का खर्चा 19 से 20 लाख रुपये बताया। उसके बेटे को यह भी आश्वासन दिया कि कनाडा में उसे काम भी दिलवाया जाएगा। वहां रहने, खाने-पीने की भी व्यवस्था वे करवा देंगे। आरोपियों ने प्रोफेसर त्रिलोचन सिंह व साहिजप्रीत का परिचय अपनी दूसरी फर्म क्विक इमिग्रेशन के संचालक के रूप में दिया। आरोपियों ने भरोसा दिलाकर 9.85 लाख रुपये की मांग की, जिसे 2 नवंबर 2022 को जमा करवा दिया। इसके बाद दो लाख 50 हजार रुपये की मांग की, जो उन्होंने नकद अदा कर दिया। आरोपियों ने 90 दिन में वीजा आने का आश्वासन देकर उससे 4.40 लाख रुपये ओर ले लिए। आरोपियों ने विश्वास जताने के लिए दो फर्जी दस्तावेज बनाकर उन्हें भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन




शिकायत में बताया कि पैसा लेने के बाद भी न तो उसके बेटे का वीजा लगा और न ही आरोपी फोन ही उठा रहे हैं। उसने पड़ताल की तो पता चला कि आरोपियों के खिलाफ पहले से सिरसा व रोहतक में मामले दर्ज हैं। आरोपियों ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। सिविल लाइन सिरसा पुलिस ने प्रोफेसर त्रिलोचन सिंह व उसके पुत्र साहिजप्रीत सिंह निवासी बटाला, मलकिनंद्र सिंह उर्फ मोंटी मैनेजर क्विक इमिग्रेशन निवासी गदरिया जालंधर, नवप्रिंस व सुखप्रीत, सहजदीप निवासी घंटाघर चौक सिरसा और निशा व पवन फुटेला निवासी अग्रसेन कालोनी सिरसा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें