फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: चालान कटने से गुस्साई महिला ने पीसीआर की निकाली चाबी, दो घंटे हुआ हंगामा, फिर मांगी माफी

Sat, 05 Apr 2025 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सुभाष चौक पर पीसीआर की चाबी निकालने वाली महिला। स्रोत : वीडियो ग्रेब
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन






सिरसा। शहर के सुभाष चौक पर ट्रैफिक पुलिस ने पिकअप गाड़ी का 9500 रुपये का चालान काट दिया। इससे गाड़ी में सवार एक महिला ने गुस्से में आई और पुलिस पीसीआर की ही चाबी निकालकर हंगामा करने लगी। इसके बाद यह मामला शहर थाना पुलिस के पास पहुंच गया। दो घंटे के हंगामे के बाद यहां महिला और उसके परिवार ने गलती पर माफी मांगी और ट्रैफिक पुलिस को पीसीआर की चाबी वापस दे दी।

शुक्रवार को महिला और उसका परिवार पिकअप में सवार होकर पंजाब से राजस्थान गोगामेड़ी में धोक लगाने जा रहा था। सिरसा के सुभाष चौक पर पहुंचे तो ट्रैफिक पुलिस ने जांच के लिए पिकअप को रुकवा लिया। पिकअप डबल स्टोरी थी और उसमें 20 से 25 लोग बैठे हुए थे। नियमों की अवहेलना पर पुलिस ने पिकअप का साढ़े 9 हजार रुपये का चालान काट दिया।ट्रैफिक एसएचओ शमशेर सिंह ने बताया कि पिकअप का चालान किया तो एक महिला ने पीसीआर की चाबी निकाल ली। इसके बाद पुलिस और महिला के बीच कहासुनी हुई। महिला चालान वापस लेने की बात कहने लगी। ट्रैफिक पुलिस ने महिला से कई बार चाबी वापस देने को कहा, लेकिन महिला ने चाबी नहीं लौटाई। लोगों ने मोबाइल पर इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इसमें महिला के साथ परिवार वाले ट्रैफिक पुलिस से बोले कि जहां चाहो, वहां ले जाओ, कोई दिक्कत नहीं है। इसके बाद यह मामला शहर थाने में पहुंचा तो परिजन शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन




पीसीआर की चाबी देने के बजाय गाड़ी के बोनट पर फेंक दी

शहर थाना में तैनात एसआई राजेंद्र सिंह का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस ने रुटीन में वाहन चेकिंग की थी। उक्त पिकअप में काफी लोग बैठे हुए थे। इसलि चालान काटा गया। महिला ने पीसीआर की चाबी पुलिस को देने के बजाय गाड़ी के बोनट पर फेंक दी। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने इसकी सूचना शहर थाना पुलिस को दी। थाने में पहुंचने पर महिला और उसके परिजनों ने पुलिस से माफी मांगते हुए कहा कि ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें