फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: एसडीओ से नाराज बिजली कर्मचारियों ने धरना लगाकर की नारेबाजी

Fri, 27 Feb 2026 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानियां। बिजली निगम के एसडीओ अनिल गोयल के व्यवहार से नाराज बिजली कर्मचारियों ने शुक्रवार को उपमंडल कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि एसडीओ सभी कर्मचारियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग, दुर्व्यवहार, कर्मचारी के प्रति शक की नजर रखना, हर कागज को रोकना, बात बात पर पुलिस एफआईआर करवाने की धमकी देना, सभी महिला कर्मचारियों को प्रताड़ित करना से लेकर कर्मचारियों का जान बुझकर सर्विस रिकॉर्ड को खराब करने की धमकी देते हैं।
कर्मचारी सुनील घारु ने बताया कि बीते दिन कम्पयूटर ऑपरेटर बलवीर 5 बजे ड्यूटी टाइम खत्म कर घर चला गया। एसडीओ ने बिना वजह जाने उसके उसकी जवाबदेही तय करते हुए उसे पत्र लिख दिया है, जोकि सरासर गलत है। सभी कर्मचारियों काम ज्यादा होने पर अधिक समय तक ड्यूटी करते हैं। कर्मचारियों ने कहा कि एसडीओ द्वारा उनकी मांगे न मानने पर वे अनिश्चितकालीन समय तक धरना जारी रखेंगे। वहीं, कर्मचारियों ने कहा कि एसडीओ की मनमाने रवैये को लेकर उन्होंने निगम के उच्चाधिकारियों से शिकायत भेजी थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब इस बारे में एसडीओ अनिल गोयल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि आए दिन कर्मचारियों द्वारा मेरे खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर मेरी छवि खराब की जा रही है और मेरे ऊपर लगाए गए आरोप निराधार है। इस मौके पर हरियाणा कर्मचारी महासंघ के प्रधान रामप्रताप, सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान ज्वाला सिंह, अनुबंधित कर्मचारी संघ के प्रधान राजकुमार, सचिव सुखदेव लाल, जगदीश राम व धर्मपाल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें