फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मांगे न मानने पर गुस्साए किसानों ने किया ओटू हेड पर प्रदर्शन

विज्ञापन
रानियां। पुतला फूंक प्रदर्शन करते किसान। संवाद
विज्ञापन
रानियां। चोपटा के पैंतालीसा व ऐलनाबाद क्षेत्र के किसान तीन दिनों से अपनी मांगों के लिए ओटू हेड पर धरना लगाए हुए हैं। तीन दिनों से धरना स्थल पर किसी विभागीय या प्रशासनिक अधिकारी के न पहुंचने पर किसानों में रोष बढ़ रहा है। बुधवार को उन्होंने सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फूंका।
विज्ञापन

इस मौके पर गुस्साए किसानों ने सरकार का पुतला फूंका। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अधिकारी धरना स्थल पर नहीं पहुंचे तो उन्हें आंदोलन का रुख अपनाना पड़ेगा। किसानों ने आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग ने साइफन निर्माण के नाम पर 8 करोड़ रुपये खर्च कर दिए, लेकिन समस्याओं ज्यों की त्यों बनी हुई है।
इस दौरान किसान पवन, महाबीर और प्रकाशवीर आदि ने सरकार के समक्ष मांग रखी है कि हिसार घग्गर ड्रेन पर लिफ्ट लगाकर पानी को घग्गर की मुख्य आधार में डाले, ताकि पैंतालीसा क्षेत्र के गांव को सेम व जलभराव की समस्या से राहत मिले और ऐलनाबाद क्षेत्र के किसानों को पर्याप्त मात्रा में घग्गर का पानी उपलब्ध हो। उन्होंने बताया कि बारिश के समय में ओटू हेड से निकलने वाली शेरा खरीफ चैनल और एनएसजी पेरलर में हिसार घग्गर ड्रेन का पानी डालने के लिए बंद किया गया था।
विज्ञापन

इससे प्रभावित क्षेत्र के किसानों को न तो जलभराव से निजात मिली और न ही ऐलनाबाद के क्षेत्र के किसानों को घग्गर का पानी मिला। इससे पीछे के किसानों की फसलें डूबने और आगे के किसानों की फसलें पानी न मिलने से नष्ट हो गई। किसानों ने बताया कि हिसार घग्गर ड्रेन का पानी भाखड़ा नहरों में मिलने से उनके घरों तक दूषित पानी पहुंच रहा है जो उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
किसानों ने मांग रखी है कि सरकार ओटू झील की खोदाई, ओटू हेड से राजस्थान सायफन तक दोनों तरफ के तटबंधों को मजबूत कर उन पर सड़क निर्माण और लाइटों की व्यवस्था करने का काम जल्द शुरू करे। गुस्साए किसानों ने कहा कि जब तक प्रशासन व सरकार उनकी मांगों को पूरी नहीं कर देती तब तक वे अपना धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें