फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्कर्स ने दिनभर पुलिस को दौड़ाया, बरनाला रोड पर चार जगह लगाया जाम

विज्ञापन
बरनाला रोड पर बीच सडक पर बैठकर प्रदर्शन करती आंगनबाडी वर्कर्स - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। वेतन बढ़ाने की मांग और विभाग द्वारा केंद्र खोलने के लिए दबाव बनाने के लिए जारी किए गए बर्खास्तगी के विरोध में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जमकर रोड पर बवाल काटा। कार्यकर्ताओं ने दिनभर पुलिस को पीछे-पीछे दौड़ाया और बरनाला रोड के अलग-अलग स्थानों पर चार जगह पर जाम लगा सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। वहीं वर्कर्स ने मंत्रियों के आवास का घेराव करने का भी प्रयास किया लेकिन पुलिस द्वारा बैरिकेड लगाए जाने पर वर्कर्स ने बाबा भूमण शाह चौक पर धरना दे दिया।
विज्ञापन

लघु सचिवालय के समक्ष पिछले 52 दिनों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर ट्रॉलियों में सवार होकर शहर में रोड शो निकालना था। लेकिन किसानों के कार्यक्रम में देरी होने के कारण कार्यकर्ताओं ने फिर पैदल ही रोड शो करने का निर्णय लिया। पुलिस कर्मचारियों को बिना कोई सूचना दिए ही वर्कर्स दोपहर एक बजे दक्ष प्रजापति चौक से पुलिस लाइन की तरफ प्रदर्शन करते हुए निकली। कार्यकर्ता पुलिस लाइन की तरफ जाने वाले बरनाला रोड पर कुछ दूरी चलकर धरना देकर बैठ गई। करीब आधेे घंटे प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ता पुलिस लाइन के मुख्य गेट पर पहुंच गई और यहां पर धरना दे एक तरफ की आवाजाही बाधित कर दी। करीब आधा घंटा प्रदर्शन करने के बाद वर्कर्स वापस बाबा भूमण शाह चौक की तरफ रोष प्रदर्शन करते हुए चल पड़ी। उसके बाद कार्यकर्ताओं ने बरनाला रोड पर स्थित शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम के पास पहुंची प्रदर्शनकारियों ने रोड पर जाम लगा दिया और धरना दे दिया। यहां काफी समय तक वर्कर्स सरकार के खिलाफ नारेेबाजी करती रही। प्रदर्शन की अध्यक्षता कर रही एसोसिएशन प्रधान कृष्णा दहिया ने सभी वर्कर्स को संबोधित करते हुए बाबा भूमण शाह चौक पर धरना देने की बात कहीं और वहां से रोष प्रदर्शन करते हुए चौक की तरफ चल पड़ी। कार्यकर्ताओं के चौक की तरफ आने की सूचना मिलने के बाद पुलिस कर्मचारियों ने मंत्रियों के आवास की तरफ जाने वाले रोड पर बैरिकेड लगा दिया और आवाजाही बाधित कर दी। प्रदर्शनकारियों ने यहां पर करीब एक घंटे तक धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि संबंधित विभाग की ओर से उन्हें केंद्र खोलने के लिए मजबूर किया जा रहा है। यहां तक विभाग ने अब उन्हें बर्खास्त करने का पत्र भी जारी किया है। जिसके कारण अब वह ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन करेंगी और सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के बाहर सरकार का पुतला फूकेंगी। इस मौके पर प्रोमिला, शकुंतला, वीरो रानी व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विभाग की तरफ से जारी किया बर्खास्त करने का पत्र
पिछले 52 दिनों से केंद्रों को ताला लगाकर धरने पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और हेल्पर्स को बर्खास्त करने के लिए अब महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पत्र जारी किया गया है। पत्र प्राप्त होने के बाद कार्यकर्ताओं में रोष बढ़ गया। वहीं वर्कर्स ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता उनका धरना जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जिन ब्लॉक में कार्यकर्ता काम कर रहीं हैं उन्हें भी अब आंदोलन में शामिल किया जाएगा। जिले के सभी केंद्रों को ताला लगवाकर हर प्रकार के कार्य और किए जाने वाले सर्वे बंद किए जाएंगे। विभाग की ओर से उन्हें बर्खास्त किया जाता है तो वह उससे भी नहीं डरेंगी और आंदोलन जारी रखेंगी।

लघु सचिवालय से पुलिस लाइन की ओर जाती हुई प्रदर्शनकारी वर्कर्स।- फोटो : Sirsa

डिप्टी सीएम आवास की ओर जाने के प्रयास करते हुए आंगनबाड़ी वर्कर्स को रोकती पुलिस।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें