फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्करों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला, चार वर्करों को किया बर्खास्त

विज्ञापन
प्रदर्शनकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से बहस करता बाइक सवार। संवाद - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
आंगनबाड़ी वर्कर्स ने भूमण शाह चौक पर लगाया जाम
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का पुतला, चार वर्कर्स को किया बर्खास्त
सिरसा। आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर्स ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए भूमणशाह चौक पर जाम लगा दिया। वहीं रोष स्वरूप मुख्यमंत्री का पुतला भी फूंका। दूसरी और जिला की 4 वर्कर्स को बर्खास्त भी किया जा चुका है। प्रदर्शनकारी वर्कर्स ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगें नही मानेगी तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।
शुक्रवार केे आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स के प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए चंडीगढ़ बुलाया गया था। प्रदर्शनकारी वर्कर्स के अनुसार जरूरी बैठक होने की बात कहते हुए बैठक को टाल दिया गया है। इसी के चलते वर्कर्स व हेल्पर्स ने लघु सचिवालय के बाहर धरना दिया। लेकिन दोपहर के समय प्रदर्शनकारी वर्कर व हेल्पर एकत्रित होकर नारेबाजी करते हुए बरनाला रोड स्थित भूमणशाह चौक पर पहुंच गई और रोड को जाम कर दिया। इस दौरान जाम में फंसे दुपहिया वाहन चालकों के साथ प्रदर्शनकारी वर्कर्स की बहस भी होती रही। लेकिन प्रदर्शनकारी वर्कर उच्च अधिकारियों के न आने तक जाम न खोलने पर अड़ी रही। इसके पश्चात रोष स्वरूप प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। वहीं मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर एसडीएम जयवीर यादव पहुंचे तो प्रदर्शनकारी वर्कर्स ने उन्हें ज्ञापन सौंपा। जिसके बाद जाम खोला गया।
विज्ञापन

---
सीआईडी पर लगाया आरोप
प्रदर्शनकारियों ने सीआईडी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे उनके घरों के बाहर रात्रि को चक्कर लगाते हैं। वहीं उनका पीछा कर गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। महिलाओं के साथ यह व्यवहार अफसोसजनक है। प्रदर्शनकारी वर्कर्स व हेल्पर्स ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अब उनके घरों के बाहर सीआईडी का कर्मचारी नजर आया या उनका पीछा किया तो वे उन्हें वहीं बंधक बना लेगी।
----
चार वर्कर्स की बर्खास्त
विरोध प्रदर्शन के बीच जिला की 4 वर्कर्स को बर्खास्त भी किया जा चुका है। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दर्शना सिंह ने बताया कि अब तक चार वर्करों पर यह कार्रवाई की गई है। अब उनकी सेवा समाप्त कर दी गई है। जिला के अबूबशहर से वीरो रानी, वेदवाला खुर्द से प्रमिला, जोधपुरिया से ज्योति व हिमतपुरा से बलविंद्र कौर शामिल है।
विज्ञापन

---
---
आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर यूनियन की कार्यकारी प्रधान शकुंतला जागलान ने कहा कि धरने का आज 75वां दिन है। लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। बातचीत के लिए आज बुलाया गया है। लेकिन कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। 22 फरवरी को वे करनाल कूच करेंगी। धरना मांगे पूरी नहीं होने तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें