फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: एएनसी स्टाफ ने 10.14 ग्राम चिट्टे के साथ दो आरोपियों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली। एएनसी स्टाफ डबवाली टीम ने 10.140 ग्राम हेरोइन व असल तस्कर सहित दो आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। मौजगढ़ निवासी आरोपी विजय कुमार व तस्कर किलियांवाली निवासी गुरजंट सिंह को अदालत में पेश किया गया जो आदेशानुसार जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


एएनसी स्टाफ डबवाली प्रभारी उप निरीक्षक सूबे सिंह ने बताया कि एएसआई रणजोध सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ बस अड्डा गांव मौजगढ़ के नजदीक थे। उन्हें सूचना मिली कि मौजगढ़ निवासी विजय कुमार नशा तस्करी का काम करता है व नशा तस्करी की फिराक में है। वे पुलिस टीम के साथ सूचना के अनुसार बताए स्थान गांव मौजगढ़ की फिरनी पर जा रहे थे।

इस दौरान सामने से एक युवक लड़का आता दिखाई दिया, जो पुलिस टीम को देखकर मुड़कर गली में जाने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर पकड़ कर तलाशी ली तो उसके पास चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी विजय कुमार ने बताया कि वह यह हेरोइन गुरजंट सिंह से लेकर आया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए असल तस्कर गुरजंट सिंह को भी काबू कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें