संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। पुलिस जिला डबवाली में एंटी नारकोटिक्स और औषधि नियंत्रक अधिकारी सुनील कुमार की टीम ने गांव चौटाला में छापा मारकर एक व्यक्ति को प्रेगाबिलीन के 60 कैप्सूल और टेपेंटाडोल की 120 गोलियाें सहित पकड़ा है।
औषधि नियंत्रक अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि गांव चौटाला से किसी व्यक्ति की ओर से पुलिस में शिकायत दी गई थी कि गावं का छिंदर सिंह गांव में नशे की गोलियों की तस्करी करता है और नशे का आदी भी है। ऐसे में एंटी नारकोटिक्स टीम प्रभारी सुरेश कुमार और औषधि नियंत्रक अधिकारी ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव में छिंदर सिंह के घर में छापा मारा तो इसके कब्जे से 60 कैप्सूल प्रेगाबिलीन और 120 टेपेंटाडोल गोलियां बरामद हुई हैं। आरोपी छिंदर सिंह को काबू कर लिया गया है। एएनसी प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि छिंदर सिंह नशे का आदी है और मजदूरी करता है।