फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: आनंद ने जीता राजस्थान का बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट अवॉर्ड

Thu, 27 Aug 2026 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
अवॉर्ड प्राप्त करते आनंद।
विज्ञापन
भरतपुर में हुए विशेष पुरस्कार समारोह में आनंद को सम्मानित किया गया
विज्ञापन

20
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। रानियां निवासी आनंद मेकओवर सैलून एंड एकेडमी के संचालक आनंद ने राजस्थान के भरतपुर में आयोजित एक पुरस्कार समारोह में बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने राजस्थान के सर्वश्रेष्ठ मेकअप आर्टिस्ट का खिताब अपने नाम किया। इस सम्मान से रानियां, सिरसा सहित पूरे प्रदेश का नाम रोशन हुआ है।
आनंद पुत्र रणबीर सिंह ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन से यह सम्मान प्राप्त किया। उन्होंने हरियाणा में प्रथम श्रेणी से शिक्षा पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने मेकअप के क्षेत्र में कदम रखा। अपनी कला के दम पर उन्होंने एक अलग पहचान बनाई।
विज्ञापन

भरतपुर में हुए विशेष पुरस्कार समारोह में आनंद को सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्हें टीवी जगत के कलाकारों से मिलने का अवसर मिला। लोकप्रिय टीवी धारावाहिक ''दीया और बाती हम'' की प्रसिद्ध ''भाभो'' से उनकी मुलाकात यादगार रही।
विज्ञापन

सफलता का श्रेय और प्रेरणा
आनंद ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, गुरुजनों तथा ग्राहकों के प्यार और विश्वास को दिया। उनकी इस उपलब्धि पर रानियां क्षेत्र के लोगों ने खुशी व्यक्त की। उन्होंने आनंद को बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। आनंद मेकओवर की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवा कलाकारों के लिए प्रेरणादायक है। क्षेत्र के राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें