रोड़ी। रोड़ी में अज्ञात वाहन चपेट में आने से 60 वर्षीय बुजुर्ग जंगीर सिंह की मौत हो गई। रोड़ी पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में परिजन ने बताया कि रोड़ी निवासी 60 वर्षीय जंगीर सिंह बुधवार की देर शाम बाइक लेकर खेत से घर वापस आ रहा था। जैसे ही वह कालांवाली रोड पर पहुंचा तो सामने आ रही गाड़ी की लाइट उसकी आंखों में तेजी से पड़ी। इस पर उसने बाइक धीमी कर ली। इसी दौरान सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जैसे ही परिजनों को इस बारे में सूचना मिली तो उसे रोड़ी स्थित निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। रोड़ी थाना पुलिस के द्वारा वीरवार को सिरसा सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। संवाद