फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए सतर्क रहने की अपील

Thu, 11 Dec 2025 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली। पुलिस अधीक्षक (एसपी) निकिता खट्टर आईपीएस ने आमजन को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के प्रति जागरूक किया है। एसपी ने आमजन से अपील की कि ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए सतर्क रहें और समय रहते उचित कदम उठाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश में ऑनलाइन भुगतान का चलन तेजी से बढ़ा है जिससे पैसे का लेन-देन, कॉलेज की फीस और बिल का भुगतान जैसे काम तुरंत होने लगे हैं। हालांकि, ऑनलाइन गतिविधियों में वृद्धि के साथ ही धोखाधड़ी के मामले भी बढ़े हैं। एसपी ने बताया कि ऐसे मामलों में अक्सर ग्राहक को मैसेज आता है कि उनके बैंक खाते से एक निश्चित राशि निकाली गई है, जबकि वह राशि ग्राहक द्वारा नहीं निकाली जाती। ऐसे में ग्राहक को परेशान होना स्वाभाविक है।
एसपी ने कहा कि यदि आपके खाते से पैसे धोखाधड़ी के तहत निकाले गए हैं और यह आपकी गलती नहीं है, तो आप कुछ जरूरी कदम उठाकर अपना पैसा वापस प्राप्त कर सकते हैं। सबसे पहले, आपको बैंक को मामले की सूचना देनी चाहिए। यदि बैंक को समय पर जानकारी मिलती है, तो ट्रांजेक्शन को रोका जा सकता है। इसके बाद, पुलिस को भी शिकायत दर्ज करानी चाहिए।
विज्ञापन

ओटीपी किसी के साथ साझा न करें
उन्होंने आगे कहा कि यदि किसी ने धोखाधड़ी से आपके खाते से पैसे निकाले हैं, तो बैंक को सूचित करने के साथ-साथ निकटतम पुलिस थाने या साइबर थाना में भी शिकायत दर्ज कराएं। इसके अलावा, साइबर क्राइम पोर्टल और हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी सूचना देनी चाहिए। एसपी ने यह भी चेतावनी दी कि यदि आपने किसी अनजान व्यक्ति से ओटीपी शेयर किया है, तो बैंक उस राशि की जिम्मेदारी नहीं लेगा। कभी भी अपना ओटीपी किसी के साथ साझा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें