फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अमरीक सिंह राही को चुना रायसिख प्रोग्रेसिव एसोसिएशन का प्रधान

Mon, 16 Mar 2026 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव फिरोजाबाद में राय सिख समाज ने किया प्रोग्रेसिव एसोसिएशन का गठन
विज्ञापन


फोटो - 30
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। गांव फिरोजाबाद में राय सिख समाज के सशक्तीकरण और भविष्य निर्माण को लेकर रविवार को सरपंच प्रतिनिधि तरसेम सिंह सरारी के निवास स्थान पर रविवार को बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में समाज के लोगों ने सर्वसम्मति से रायसिख प्रोग्रेसिव एसोसिएशन का गठन किया।
बैठक में सर्वसम्मति से भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरीक सिंह राही को नवगठित संस्था का अध्यक्ष, पार्षद बलजीत सिंह बुक को महासचिव, सरपंच गुरचरण सिंह चक्साहिबा, सरपंच तरसेम सिंह सरारी, सरपंच सुखदेव सिंह और सरपंच निरंजन सिंह को संगठन का उपप्रधान चुना गया। कुलवंत सिंह बूक को कोषाध्यक्ष और संतोष कौर को महिला विंग का प्रधान नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

युवा विंग का नेतृत्व सरपंच शरणजीत सिंह को सौंपा गया, जबकि सरपंच प्रतिनिधि संदीप सिंह विलासरा और मेहरबान सिंह को उपाध्यक्ष, जोगिंदर सिंह सह कोषाध्यक्ष, सिंगारा सिंह व रेशम सिंह को सह सचिव और हरजिंदर सिंह को मीडिया प्रमुख नियुक्त किया गया।
नव नियुक्त अध्यक्ष अमरीक सिंह राही ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य शिक्षा का प्रसार और प्रोत्साहन, रोजगार और कौशल विकास, इतिहास और सांस्कृतिक संरक्षण, सामाजिक कुरीतियों का उन्मूलन, जन-जागरूकता और अधिकारों की रक्षा, महिला सशक्तिकरण तथा स्वास्थ्य और खेलकूद को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने यह भी बताया कि संगठन के सदस्य 22 मार्च को पंजाब के अजनाला में और 23 मार्च को मानसा जिला के आहलुपुर गांव में होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेने का निर्णय ले चुके हैं। बैठक में राय सिख समाज को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के सामूहिक प्रयास पर भी सहमति जताई गई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें