फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अमेजन कंपनी का डिलीवरी ब्वॉय 15 लाख के 52 पार्सल लेकर भागा

Sat, 07 Nov 2026 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
गिरफ्तारी के बाद वारदात में तीन अन्य लोगों के शामिल होने का खुलासा किया
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। अमेजन कंपनी का एक डिलीवरी बॉय करीब 15 लाख रुपये कीमत के 52 पार्सल लेकर फरार हो गया। इन पार्सलों में आईफोन सहित अन्य कीमती सामान शामिल था। पुलिस ने आरोपी अनिरुद्ध को शनिवार को सिरसा से काबू कर लिया है।
कंपनी के एरिया मैनेजर गंगाधर की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। अनिरुद्ध कन्नौज, उत्तर प्रदेश का निवासी है। पूछताछ में उसने इस वारदात में तीन अन्य लोगों के शामिल होने का खुलासा किया।
विज्ञापन

गंगाधर ने बताया कि फतेहाबाद में कंपनी के दो युवकों ने तीन अक्तूबर को अनिरुद्ध को नौकरी पर रखवाया था। उसकी सिक्योरिटी राशि भी उन्हीं युवकों ने जमा करवाई थी। 31 अक्तूबर को अनिरुद्ध 52 पार्सल लेकर फरार हो गया था।
विज्ञापन

साजिश का खुलासा
अनिरुद्ध ने पूछताछ में बताया कि फतेहाबाद निवासी अजीत, पूर्व कर्मचारी जोगेंद्र और रतिया में सीएससी सेंटर चलाने वाले चंदर ने उसे उत्तर प्रदेश से फतेहाबाद बुलाया था। उसे एक लाख रुपये देने का लालच दिया गया था। 31 अक्तूबर को अजीत और उसके साथी गाड़ी लेकर सिरसा पहुंचे। अनिरुद्ध ने सभी पार्सल उन्हें सौंप दिए और चला गया। जांच अधिकारी अनिल कुमार का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें