फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: धान खरीद में गड़बड़ी का आरोप, किसानों ने सरदूलगढ़-डबवाली मार्ग पर लगाया जाम

Mon, 12 Oct 2026 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
रोड़ी क्षेत्र के गांव फग्गू के पास जाम पर बैठे किसान। यूनियन।
विज्ञापन
रोड़ी। फसल की उचित कीमत और पारदर्शी खरीद की मांग को लेकर गांव फग्गू की अनाज मंडी में किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। धान खरीद में कथित धांधली और नमी जांचने वाले मीटरों में गड़बड़ी के विरोध में भारतीय किसान एकता (बीकेई) के अध्यक्ष लखविंद्र सिंह औलख के नेतृत्व में दोपहर दो बजे किसानों ने सरदूलगढ़-डबवाली मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन और उपायुक्त से बातचीत के बाद किसानों ने करीब चालीस मिनट बाद जाम हटा लिया लेकिन मंडी परिसर में धरना जारी रखने का निर्णय लिया। अधिकारियों ने चार संबंधित आढ़तियों को नोटिस जारी करने और खरीद प्रक्रिया में शामिल नहीं होने पर उनके लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की चेतावनी दी है।
लखविंद्र सिंह औलख ने आरोप लगाया कि मंडी में राइस मिलर और आढ़ती मनमानी कर रहे हैं। नमी जांचने वाली मशीनों में कथित गड़बड़ी के कारण निर्धारित मानकों के अनुरूप नमी होने के बावजूद धान में नमी अधिक बताई जा रही थी। इससे किसानों की उपज कम दाम पर खरीदने या खरीदने से इन्कार करने की स्थिति बन रही थी। किसानों के विरोध के बाद व्यापारियों ने हड़ताल कर दी जिससे खरीद प्रक्रिया प्रभावित हुई।
विज्ञापन

जाम की सूचना पर कालांवाली मार्केट कमेटी के सचिव, डीएम वेयरहाउस और डीएफएससी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों को बताया कि फग्गू मंडी के चार संबंधित आढ़तियों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। यदि वे अगले दिन तक धान खरीद में शामिल नहीं होते हैं तो उनके लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की जाएगी।
डीएफएससी ने खरीद सुचारु रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने और नमी की जांच सरकारी व प्रमाणित मशीनों से करवाने का आश्वासन दिया। औलख ने चेतावनी दी कि निर्धारित समय में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन दोबारा तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य कुलदीप सिंह, फग्गू के पूर्व सरपंच बलजीत सिंह, गुरनाम सिंह पक्का सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें