फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ग्रीन बेल्ट में बिना अनुमति पेड़ काटने और अस्थायी रैन बसेरा बनाकर कब्जे का आरोप

Mon, 30 Mar 2026 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जनता भवन रोड पर बनी ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में वर्षों पुराने पीपल के पेड़ को काटने का मामला तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 30 साल से मंडी में काम करने वाली ट्रैक्टर यूनियन के सदस्यों ने एक संस्था पर पेड़ काटने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

यूनियन का कहना है कि 30 साल पुराने पेड़ के आधे हिस्से को संस्था ने बिना अनुमति कटवा दिया है। यूनियन के लोग ग्रीन बेल्ट के पास न बैठें इसलिए अस्थायी तौर पर टीन शेड का कमरा बनाकर कब्जा कर लिया है। वहीं नगर परिषद के अधिकारियों के अनुसार उनके पास कोई पीपल का पेड़ काटने की शिकायत नहीं आई है। यदि शिकायत आती है तो वे इस मामले में कार्रवाई करेंगे।
यूनियन सदस्य खैरेकां निवासी अशोक कुमार ने बताया कि वे करीब 30 साल से मंडी में काम कर रहे है। यूनियन के सदस्यों ने जब ग्रीन बेल्ट को कोई नहीं संभालता था तब पीपल का पेड़ लगाया था। यूनियन सदस्य व अन्य मजदूर आकर पीपल की छांव में बैठकर आराम करते थे। कुछ दिन पहले ग्रीन बेल्ट पर कब्जा करने वाली संस्था के तथाकथित प्रधान ने बिना कारण आधा पेड़ कटवा दिया।
विज्ञापन

मंडी क्षेत्र में यूनियन के सदस्यों ने आरोप लगाया कि ग्रीन बेल्ट में अवैध रूप से संस्था संचालित की जा रही है।प्रशासन की अनुमति के बिना यूनियन से जुड़े लोगों को हटाने के नाम पर अस्थायी रैन बसेरा उनकी बैठने की जगह पर बनाकर फुटपाथ पर कब्जा किया गया है। नगर परिषद से मार्केट कमेटी प्रशासन कोई भी इस मामले में कार्रवाई नहीं करता है। सभी मूकदर्शक बनकर सरकारी जमीन पर कब्जा करवाने में लगे हुए है। उन्होंने कहा कि किसी के दबाव में यूनियन के सदस्य जगह छोड़कर नहीं जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें