फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कहासुनी पर दो बार हमला करने के आरोप में महिला सहित 4 पर प्राथमिकी दर्ज

Mon, 30 Mar 2026 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
ओढ़ां। पुलिस ने गांव खुइयांनेपालपुर निवासी युवक के बयान पर कहासुनी के बाद हमला करने पर महिला समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एएसआई राकेश कुमार ने बताया कि अस्पताल में उपचाराधीन घायल वकील सिंह ने शिकायत दी कि 21 मार्च की रात करीब 9 बजे वह घर में था तभी उसके भाई सुनील की गांव के श्रवण के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। शोर सुनकर वकील सिंह और उसकी मां शीला देवी मौके पर पहुंचे जहां श्रवण, उसकी पत्नी रानी, बेटा राजकुमार उर्फ राजा और वकील उर्फ काला, सुनील के साथ गाली-गलौज कर रहे थे। उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने लाठियों और कस्सी से वकील सिंह, उसकी मां और भाई पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

वकील सिंह का आरोप है कि कुछ समय बाद श्रवण, रानी, राजकुमार और वकील उर्फ काला उसके घर में घुस आए और उसके पिता जगवीर पर काप्पे और लाठी से हमला कर दिया। हमले में वकील सिंह, उसका भाई सुनील, पिता जगवीर और मां शीला देवी घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घायल के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें