फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: स्मृति संग्रह स्मारिका में संस्था की सब गतिविधियों का उल्लेख

विज्ञापन
सिरसा। सीनियर सिटीजंस वैलफेयर आर्गेनाइजेशन की ओर से आयोजित  स्मृति संग्रह स्मारिका का विमोचन कर
विज्ञापन
सिरसा। सीनियर सिटीजन वेलफेयर आर्गेनाइजेशन की ओर से स्मृति संग्रह नामक स्मारिका का शुक्रवार को विमोचन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि नगर परिषद के चेयरमैन वीर शांति स्वरूप पहुंचे। महासचिव हरबंस नारंग ने ऑर्गेनाइजेशन के उद्देश्यों से सभी को परिचित करवाया।ऑर्गेनाइजेशन के जिलाध्यक्ष कस्तूरी छाबड़ा ने बताया कि स्मारिका में हमारी संस्था की तमाम गतिविधियों व कार्यक्रमों चित्रों सहित उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन


इसमें अयोध्या, सालासर व खाटूश्यामजी धाम की पारिवारिक धार्मिक यात्राएं, फिरोजपुर में भारत-पाकिस्तान बार्डर, फाजिल्का का बाॅर्डर, फतेहाबाद की कच्ची हवेली जैसे शैक्षणिक भ्रमण करवाए शामिल हैं।

इसके अलावा योग गतिविधियां, पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधों को पानी देने के कार्यक्रम, नशा मुक्ति अभियानों में सक्रिय भूमिका, 70 वर्षों से अधिक आयु वाले सदस्यों का निशुल्क हैल्थ इंश्योरेंस, मानसिक तनाव कम करने के प्रवचन, मौज मस्ती के मनोरंजक मेले, क्रिकेट मैच के आयोजन अन्य अनेक गेम्स के माध्यम से सदस्यों को पुरस्कार देकर अपने जीवन में नई उमंग भरने आदि के कार्यक्रम शामिल हैं।
विज्ञापन


ऑर्गेनाइजेशन के जिलाध्यक्ष कस्तूरी छाबड़ा को पगड़ी पहना कर सम्मानित किया गया। मंच संचालन का दायित्व संस्था के सचिव अशोक गुप्ता ने निभाया। अंत में ऑर्गेनाइजेशन के संरक्षक डाॅ. सुभाष नरूला ने सभी का धन्यवाद किया। इस दौरान इंटरनेशनल रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर भूपेश मेहता, भारत विकास परिषद हरियाणा के प्रांतीय संयोजक हरी ओम भारद्वाज, उपाध्यक्ष मुरारी लाल मेहता, देवेंद्र पाहूजा, सुशील गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें