फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: खांसी, जुकाम व सांस से पीड़ित सभी मरीजों की होगी सैंपलिंग, कर्मचारियों को मास्क लगाने के दिए निर्देश

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल की फ्लू ओपीडी में कोरोना के सैंपल लेते स्वास्थ्य कर्मचारी। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। कोरोना को लेकर अब स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। नागरिक अस्पताल में खांसी, जुकाम और सांस के मरीजों के सैंपल लेना अनिवार्य किया गया है। वहीं, विभाग में कार्य कर रहे सभी कर्मचारियों को मास्क व कोरोना गाइड लाइन का पालन करने के निर्देश भी दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने मुख्यालय से अब दो हजार कोवैक्सीन व दो हजार कोविशिल्ड वैक्सीन की मांग की है। जोकि अगले सप्ताह तक पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

दूसरे देशों में बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी अब अलर्ट पर है। जिले में लगातार कोरोना आशंकितों के सैंपल लिए जा रहे हैं। हालांकि अभी तक नए वैरिएंट का जिले में कोई भी मरीज नहीं पाया गया है। कोरोना फैलने की आशंका के चलते स्वास्थ्य विभाग ने अब मरीजों के लिए बेड, उपकरण व दवाई व अन्य सुविधा का बंदोबस्त करना शुरू कर दिया है, ताकि किसी भी मरीज को परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं, नागरिक अस्पताल में पहुंचने वाले सांस, खांसी, जुकाम के मरीजों की कोरोना सैंपलिंग करवानी भी अनिवार्य कर दी गई है, ताकि मरीजों की पहचान की जा सके।
मुख्यालय से मांगी चार हजार कोरोना वैक्सीन की डोज
मुख्यालय की ओर से पुरानी वैक्सीन को वापस मंगवाने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग ने मुख्यालय से दो हजार कोविशिल्ड और कोवैक्सीन की डिमांड भेजी है। स्वास्थ्य विभाग को दो हजार कोविशिल्ड वैक्सीन अलाट हो चुकी है, जो कि अगले सप्ताह केंद्रों तक पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

फ्लू ओपीडी में मरीजों के लिए जा रहे हैं सैंपल
नागरिक अस्पताल में स्थित फ्लू ओपीडी में आशंकित मरीजों के सैंपल लेने की प्रक्रिया लगातार जारी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को 174 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आना अभी शेष है। विभाग की ओर से अब तक सात लाख 27 हजार 668 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनमें से 34 हजार 217 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिले में अब एक ही मरीज कोरोना संक्रमित हैं, जबकि 33 हजार 669 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं और 547 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है।
कोरोना से बचाव के लिए अब तक किया गया टीकाकरण
पहली डोज: 10 लाख 94 हजार 95
दूसरी डोज: 8 लाख 59 हजार 319
बूस्टर डोज: 37 हजार 12
कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। नागरिक अस्पताल में पहुंचने वाले खांसी, जुकाम और सांस के मरीजों की सैंपलिंग अनिवार्य किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ को भी नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

डॉ. बुधराम, उप सिविल सर्जन, सिरसा ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें