फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दो माह पहले ही नशा मुक्ति केंद्र से लौटे 17 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरीवाला (सिरसा)। महाग्राम गंगा में किशोर (17) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक नशे का आदी बताया जा रहा था। दो माह पहले ही नशा मुक्ति केंद्र से लौटा था। वहीं, डबवाली पुलिस मामले को लेकर जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने मृतक की मां के बयान दर्ज कर फिलहाल इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन

महाग्राम गंगा निवासी किशोर का शव शुक्रवार को आंबेडकर बस्ती के राजकीय प्राथमिक पाठशाला के पास से बरामद हुआ। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेजा। मृतक के एक छोटा भाई व एक बहन है। मृतक की मां का कहना है कि उसका बेटा नशे का आदी हो गया था। नशा छुड़वाने के लिए उसे नशा मुक्ति केंद्र में भेजा गया था। दो माह पहले ही वह नशा मुक्ति केंद्र से लौटा था।
मोटरसाइकिल से गिरने पर टूट गया था हाथ
मोटरसाइकिल फिसलने से उक्त किशोर का एक हाथ टूट गया था। फिलहाल वह घर पर ही रहता था। मृतक के पिता की करीब 8 वर्ष पहले कैंसर से मौत हो गई थी। बता दें कि इससे पहले भी 2 अगस्त को 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी, जिसके हाथ में नशे का इंजेक्शन लगा हुआ मिला था। वहीं, 21 अगस्त को गांव के ही 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।
विज्ञापन

मामला पूरी तरह संदिग्ध है। मृतक के आसपास कोई भी नशीली वस्तु या सीरींज बरामद नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारणों का पत लग पाएगा। उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। अगर मामला नशे से जुड़ा मिला तो इस संबंध में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-उपनिरीक्षक देवीलाल, सदर थाना प्रभारी, डबवाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें