संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। फसल अवशेष प्रबंधन योजना (सीआरएम योजना) वर्ष 2026-27 के तहत कृषि यंत्रों के लिए पात्र किसानों का चयन बुधवार को ड्रॉ के माध्यम से होगा। यह ड्रॉ 19 अगस्त को दोपहर दो बजे लघु सचिवालय स्थित कमरा नंबर 63 में आयोजित किया जाएगा।
सहायक कृषि अभियंता विजय जैन ने बताया कि जिले में 15 प्रकार के कृषि यंत्रों के लिए 2,995 किसानों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। इन आवेदनों में से पात्र किसानों का चयन ड्रॉ से होगा। विशेष रूप से, 126 स्ट्रॉ बेलर और 295 सुपर सीडर के लिए ड्रॉ के माध्यम से आवेदक चुने जाएंगे।
विजय जैन ने यह भी बताया कि अन्य कृषि यंत्रों के लिए पात्र आवेदकों को योजना के प्रावधानों के अनुसार लाभ प्रदान किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त, अनुसूचित जाति वर्ग के सभी 64 आवेदकों को भी कृषि यंत्रों के लिए अनुमोदित किया गया है।