फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 20 व 21 जनवरी को होगा कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन

Fri, 16 Jan 2026 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की सीआरएम योजना 2025-26 के अंतर्गत व्यक्तिगत श्रेणी के अनुमोदित किसानों के कृषि यंत्रों और मशीनों का द्वितीय भौतिक सत्यापन आगामी 20 व 21 जनवरी को आयोजित किया जाएगा।
सहायक कृषि अभियंता विजय जैन ने बताया कि 20 जनवरी को सुबह नौ बजे अनाज मंडी ओढां में ओढां व डबवाली खंड के किसानों के कृषि यंत्रों का सत्यापन किया जाएगा। वहीं, अनाज मंडी श्री जीवन नगर में रानियां व ऐलनाबाद खंड तथा नई अनाज मंडी सिरसा नजदीक नेजाडेला हाईवे में नाथूसरी चौपटा, बड़ागुढा व सिरसा खंड के किसानों के यंत्रों का सत्यापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक कृषि अभियंता ने बताया कि 20 जनवरी को सुपर सीडर और 21 जनवरी को सेल्फ प्रोपेल्ड रीपर, कम बाइंडर, पैडी स्ट्रॉ चॉपर, ट्रैक्टर के बिना लोडर और ट्रैक्टर ड्रॉन टेडर मशीन का सत्यापन किया जाएगा। विजय जैन ने सभी पात्र किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर संबंधित स्थानों पर पहुंचकर अपने कृषि यंत्रों / मशीनों का भौतिक सत्यापन कर योजना का लाभ अवश्य प्राप्त करें। इस प्रक्रिया से किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित रूप से मिलेगा और कृषि कार्यों में उत्पादकता बढ़ाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें