फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: चार मांगों पर बनी सहमति, नर्सिंग ऑफिसर्स की हड़ताल स्थगित

Wed, 07 Oct 2026 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा में बैठक में मांगों पर सहमति बनने के बाद हड़ताल स्थगित करने की जानकारी देते नर्सिंग ऑफिसर
विज्ञापन
सिरसा। चार प्रमुख मांगों पर सहमति बनने के बाद बुधवार को नर्सिंग ऑफिसर्स की दो घंटे की हड़ताल स्थगित कर दी गई है। हरियाणा के स्वास्थ्य संस्थानों में चल रही सांकेतिक हड़ताल को नर्सिंग ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने सरकार के साथ बैठक के बाद रोकने का फैसला लिया।
विज्ञापन

एसोसिएशन ने प्रदेशभर के नर्सिंग ऑफिसर्स से नियमित कार्य पर लौटने की अपील की है। एसोसिएशन के जिला प्रधान राजकुमार भारद्वाज ने बताया कि मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी (एमओटीपी) को नर्सिंग कैडर पर लागू न करने, वाशिंग अलाउंस सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलन चल रहा था। मंगलवार शाम राज्य प्रधान विनीता बांगड़, राज्य कोषाध्यक्ष सुमन कुंडू और राज्य संयुक्त सचिव संतोष शर्मा की स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक हुई।
बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा और डीजीएचएस डॉ. मनीष बंसल मौजूद रहे। एसोसिएशन के अनुसार चार मांगों पर सहमति बनी। इनमें एमओटीपी को नर्सिंग कैडर पर लागू नहीं करना, मेवात और पलवल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों को विशेष भत्ता देना शामिल है।
विज्ञापन

दोनों जिलों के नर्सिंग ऑफिसर्स को अपने गृह जिलों में तबादला लेने की सुविधा देने पर भी सहमति बनी। पिछले वर्ष से बंद यूनिफॉर्म अलाउंस को एरियर सहित अर्जेंट बेसिस पर जारी करने का निर्णय भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें