फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: किसानों व आढ़तियों में हुआ समझौता, धरना समाप्त

Sat, 14 Oct 2023 09:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
मार्केट कमेटी कार्यालय में धरना लगाकर बैठे किसान
विज्ञापन
कालांवाली।
विज्ञापन

अतिरिक्त अनाज मंडी में बिना सफाई किए ही बैग में भरे जा रहे धान का वीडियो बनाने पर हुए विवाद में किसान शनिवार को मार्केट कमेटी कार्यालय में बाहर धरने पर बैठे रहे। दोपहर तक नरमा व धान की बोली नहीं हुई। दोपहर बाद मार्केट कमेटी सचिव मेजर सिंह ने किसानों, आढ़तियों और शैलर संचालकों में आपसी सहमति करवाई और धरना समाप्त करवाया। आढ़तियों के गलती मानने, शिकायत वापस लेने, सरकारी माउचर मशीन इस्तेमाल करने, किसान की मर्जी के अनुसार काट काटने पर आपस में सहमति हुई।

भारतीय किसान यूनियन चढूनी के प्रदेश उपाध्यक्ष जगविंदर सिंह माखा, युवा ब्लाॅक अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह दादू, सत्ता सिंह चहल, मनजीत सिंह ओढ़ां, डाॅ गग्गू असीर, गोरी सिंह, कुलदीप सिंह सुखचैन, इकबाल सिंह तिलोकेवाला, सुखबीर सिंह चकेरियां, गुरदास सिंह ने बताया कि काट व बोरियों में कचरा मिलाने के मामले में दोनों पक्षों की आज बैठक हुई थी। बैठक में आढ़तियों व शैलरों ने किसानों के साथ नियमानुसार प्रक्रिया अमल में लाने का आश्वासन दिया। उन्होंने बीते दिन किए गए व्यवहार को लेकर अपनी गलती मानी। इसके बाद किसानों ने अपना धरना समाप्त किया। किसानों ने कहा कि आढ़ती और शैलर दोनों मिलकर किसानों को लूटने का कार्य कर रहे हैं। सरकार को धोखा दे रहे हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। हमारी लड़ाई निष्पक्ष खरीद करवाने की है। हमें उम्मीद है कि प्रशासन इसको लेकर सहयोग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





यह था मामला
शैलरों द्वारा धान की बोरियों में कचरा और मिट्टी डलवाई जा रही थी। इसका शुक्रवार को किसानों ने विरोध किया और एसडीएम को सूचित कर दिया। शैलरों के कहने पर लेबर ने बोरियां खाली करनी शुरू कर दी। किसानों ने रोका तो दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया, जो हाथापाई तक पहुंच गया। इसके बाद दोनों पक्ष थाने में शिकायत दे आए। किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर अपना धरना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें