फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों की मनमानी के चलते नहीं पहुंचा टेल पर पानी

Tue, 12 Jul 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
टेल - फोटो : Bureau
विज्ञापन
विभाग के अधिकारियों की लापरवाही उदासीनता के चलते संतनगर माइनर में टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है। जिसे लेकर किसानों में विभाग के प्रति भारी रोष व्याप्त है। किसानों ने विभाग के अधिकारियों पर मिलीभगत करने का आरोप लगाया है। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र टेल पर पानी नहीं पहुंचाया जाता तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन रास्ता अख्तियार करेंगे।
विज्ञापन


गांव संतनगर वासी पूर्व सरपंच कर्म सिंह, गुरदीप सिंह सरपंच, कुलदीप सिंह विर्क, परमिंद्र सिंह, कुलदीप सिंह गिल, जयमल सिंह, गुरमीत सिंह, तरसेम सिंह, बचन सिंह, प्रगट सिंह, हाकम सिंह, अंग्रेज सिंह, गुरमंगत सिंह, बलबीर सिंह, लखवीर सिंह, हरबंस सिंह सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि उनकी भूमि संतनगर माइनर से दलीप नगर पर पड़ता है। उन्होंने काफी समय पहले मोगा न 4800 एल, 5000एल, 6000 आर, 76000 एल, 7900 आर, एवं 8960 आर टेल पर पड़ता है।

उन्होंने कहा कि इन मोगा पर पिछले कई सालों से पानी नहीं पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि पानी टेल पर पहुंचाने के लिए वे कनिष्ठ अभियंता, एसडीई व विभाग के एक्सईएन तक गुहार लगा चुकें है लेकिन उनकी अभी तक इस समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। किसानों का आरोप है कि विभाग के अधिकारी कुछ किसानों के साथ मिले हुए है जिसके कारण टेल पर पानी नहीं पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि उक्त माइनर पर कई किसानों ने ओवरसाईज 14-14 इंच मोटी पाइप डाल रखी है जिसके कारण इस माइनर में छोड़ा गया पानी टेल पर नहीं पहुंच पाता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बारे उन्होंने एसडीई व कनिष्ठ अभियंता से शिकायत भी की लेकिन कोई हल नहीं निकला। समाधान न होता देख किसानों ने इस समस्या का समाधान करने के लिए सी एम विंडों के माध्यम से मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है साथ उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर समस्या का समाधान शीघ्र नहीं हुआ तो वे बड़े आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेंगे। उधर विभाग के एसडीई से बात की तो उन्होंने पीछे हेड पर पानी न होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें