फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के रेट कम होने तक नहीं भरेंगे बिल

Sat, 14 Nov 2015 12:01 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली बिलों का बहिष्कार जारी है। आए दिन लोग बिलों की होली जला रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को गांव खारियां में बिलों की होली जलाई गई।
विज्ञापन


बिल भरवाने के लिए गांव में गई निगम की टीम को बैरंग लौटा दिया गया। ग्रामीणों ने ऐलान किया है कि जब तक बिजली के रेट कम नहीं होंगे और जिनके बिल ज्यादा आ गए हैं उनके बिलों को दुरुस्त नहीं किया जाएगा तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।

ग्रामीणों ने निगम हो चेतावनी दी है कि कोई कर्मचारी गांव में कनेक्शन काटने आ गया तो उसको गांव से खदेड़ दिया जाएगा।

गांव के सरपंच सुभाष नैन, पूर्व सरपंच राम कुमार नैन, अमर सिंह, चुनी लाल, राये सिंह, अजय, मनफूल आदि ने बताया कि गांव में छोटे से परिवार का बिल दस हजार रुपये और एसी का प्रयोग करने वाले उच्च अधिकारियों के घरों का बिल दो सौ रुपये आ रहा है।
विज्ञापन


इससे साफ जाहिर होता है कि अधिकारियों द्वारा प्रयोग की गई बिजली का बिल गरीब आदमियों को भरना पड़ रहा है। इस अन्याय को सहन नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि गांव खारियां के समस्त ग्रामीणों व आसपास के गांवों के लोगों ने भी बिजली के बिल न भरने का फैसला लिया है और यह विरोध तब तक चलेगा जब तक सभी के बिल दुरुस्त नहीं हो जाते और बिजली चोरी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती।

उन्होंने बताया कि केवल ट्यूबवेलों का बिल भरा जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि यदि कोई कर्मचारी बिजली का कनेक्शन काटने के लिए गांव में आया तो उसे समस्त ग्रामीण खदेड़ देंगे।

इसी कड़ी में आज निगम के कर्मचारियों को बैरंग लौटा दिया और किसी ने भी बिल नहीं भरवाया। इस दौरान प्रदेश सरकार और निगम के खिलाफ लोगों ने जमकर नारेबाजी भी की।

बता दें के भारी भरकम राशि वाले बिलों को लेकर आए दिन कहीं न कहीं बिलों का विरोध पिछले कई दिनों से जारी है। बिलों को लेकर कई बार लोग जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर चुके हैं।

इसी कड़ी में टाइगर फोर्स के बैनर तले आगामी 19 नवंबर को निगम के जिला मुख्यालय पर हल्ला बोल प्रदर्शन का आयोजन होगा।

इसके बाद फोर्स के सदस्य अधिकारियों के कम राशि वालों का विरोध करेंगे और उनके खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज करवाने के लिए संघर्ष शुरू करेंगे।

होशियारी लाल ने दिया धरने को समर्थन
सिरसा (ब्यूरो)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता होशियारी लाल शर्मा ने गांव शाहपुर में बिजली बिलों की बढ़ोतरी के खिलाफ धरना दे रहे ग्रामीणों को कांग्रेस पार्टी की ओर से समर्थन दिया।

होशियारी लाल शर्मा सुबह गांव शाहपुर बेगू पहुंचे और ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार बिजली बिलों को कम न करने की हठधर्मी पर अड़ी हुई है जिससे गरीब लोगों पर कुठाराघात हुआ है।

हजारों रुपए के बिजली बिल भरने में लोग असमर्थ हैं। पूरे प्रदेश में बिजली बिलों का विरोध हो रहा है और लोग बिलों को जलाकर अपने आक्रोश का इजहार कर रहे हैं मगर सरकार अपनी जिद पर अड़ी हुई है।

उन्होंने सरकार से मांग की कि भारी भरकम बिजली बिलों को वापस लिया जाए और लोगों को राहत दी जाए अन्यथा पूरे जिले में जनांदोलन खड़ा किया जाएगा। शर्मा ने कहा कि प्रदेश में महंगाई को लेकर हाहाकार मचा हुआ है।

रसोई गैस, दालें, सब्जियां, तेल, घी आदि के दामों में बेहद तेजी आने के कारण लोग पहले से बहुत परेशान हैं। इस पर बिजली बिलों में भारी बढ़ोतरी ने लोगों की कमर तोड़कर रख दी है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में जबसे बीजेपी की सरकार सत्तासीन हुई है, वह लोगों को परेशान करने में लगी हुई है। इस शासन में न तो कर्मचारी खुश हैं, न व्यापारी, न महिलाएं सुरक्षित हैं और न ही आम जनता।
विज्ञापन


बेरोजगारों की फौज प्रदेश में खड़ी हो गई है। उन्होंने बताया कि भागाराम का बिल 36170 रुपये, महेंद्र का बिल 27000 हजार रुपये का बिल और निर्मल सिंह का बिल 14600 हजार रुपये आया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें