फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट का विरोध करने पर महिला की हत्या

Thu, 18 Feb 2016 12:24 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला/सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
ममेरा रोड पर वार्ड नंबर 11 के नजदीक लुटेरों का दुस्साहस सामने आया है। दिनदहाड़े दोपहर करीब 12 बजे लुटेरों ने एक घर में घुस महिला को धारदार हथियार से काट डाला।
विज्ञापन


महिला के दोनों कान फटे हुए थे और उसकी दोनों बालियां भी गायब थी। शव को देखकर यह लग रहा था कि मृतका ने लुटेरों से अपने बचाव में हाथ-पैर मारे होंगे। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे मकान को लूटकर फरार हो गए। वारदात के बाद गुस्साए लोगों ने पंचमुखी चौक पर करीब दो घंटे तक जाम लगा दिया। इतना ही नहीं प्रदर्शनकारियों ने शहर की दुकानें भी बंद करवा दी। रोष में लोगों ने पुलिस की लापरवाही और शहर की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर हंगामा किया।

लोगों ने कहा कि जब दिन में यह हाल है तो भला हम कैसे सुरक्षित हैं। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन नहीं मानें। आनन-फानन में डीएसपी मौके पर पहुंचे और उचित कार्रवाई का भरोसा दिया, तब जाकर वह माने।  घटनास्थल पर फारेंसिक टीम ने पहुंचकर हत्याकांड से जुडे़ सुराग जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सिरसा ले जाया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 11 में पूर्व मंत्री चौ. भागीराम के निवास के समीप एक घर में 45 वर्षीय इंद्रा देवी पत्नी विनोद कुमार सोनी घर में अकेली थी। दोपहर करीब 12 बजे लुटेरे घर में घुसे और इंद्रा देवी के दोनों कानों से बालियां खींच ली, जिससे उसके कान फट गए। लुटेरों ने तेजधार हथियार से उसके सिर और शरीर के अन्य भागों पर चोटें पहुंचाई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद लुटेरे फरार हो गए। मृतका के पति विनोद कुमार ने बताया कि वह मुख्य बाजार स्थित शनि मंदिर के पास सोने-चांदी की दुकान है।

रोजाना की भांति वह और उसका पुत्र दुकान पर चले गए, जबकि उनकी पुत्री अपने ससुराल गई हुई है। घर में उसकी 45 वर्षीय पत्नी इंद्रा देवी अकेली थी। दोपहर 12 बजे जब वह किसी काम से घर आया तो देखा कि कमरे में उसकी पत्नी खून से लथपथ पड़ी थी। उसके दोनों कान फटे हुए थे। वहीं सिर व अनेक जगह गंभीर चोटें मारी हुई थी। उसके गले में व कानों में पहने हुए गहने गायब थे वहीं अलमारियां खुली पड़ी थी। इस पर विनोद कुमार ने शोर मचाया तो पड़ोसी एकत्रित हो गए। बाद में घायल इंद्रादेवी को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 
वारदात की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। लोगों ने आरोप लगाया कि मामले में पुलिस सूचना देने के काफी देर बाद पहुंची। इस पर लोग भड़क गए और पूर्व मंत्री भागीराम एवं मिनी सुरेरां के सरपंच चरण सिंह, युवा व्यापारी नीतिन सोमानी, चंद्रप्रकाश सोनी, सुधीर सोनी, महावीर सहारण, सुरेश तलवाड़िया, जगजीवनराम सोनी, राजेंद्र सिंह सिद्धू, राजेश वर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, अजय बाना, विनोद सोनी के नेतृत्व में पंचमुखी चौक में एकत्रित होकर यातायात जाम कर दिया साथ ही बाजारों को बंद करवाया।

 मामले की गंभीरता को देखते हुए ंमौके पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया। पंचमुखी चौक में धरना स्थल पर पहुंचे डीएसपी कुलदीप बैनीवाल ने गुस्साए नागरिकों को आश्वासन दिया कि पुलिस ने चारों ओर नाकेबंदी करवा रखी है वहीं गश्त बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि पांच दिनों के भीतर हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस पर गुस्साए नागरिकों ने जाम खोल दिया। मृतका के पति विनोद कुमार की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के पर केस किया। घटनास्थल पर फारेंसिक टीम ने पहुंचकर हत्याकांड से जुडे़ सुराग जुटाए। शव पोस्टमार्टम के लिए सिरसा स्थित नागरिक अस्पताल ले जाया गया। देर शाम को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। उधर घटना के रोष स्वरूप सिरसा के भादरा बाजार में गली स्वर्णकारों वाली में दुकानें बंद रही।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें