फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: लक्षद्वीप में होेगी रोटरी क्लब सिरसा सीनियर की एजी मीट

Mon, 23 Sep 2024 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। रोटरी क्लब सिरसा सीनियर के पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को सिरसा क्लब में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान विष्णु सिंगला ने की। बैठक में क्लब पदाधिकारियों ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान क्लब की एजी मीट लक्षद्वीप में करने का फैसला लिया गया।
प्रधान विष्णु सिंगला ने कहा कि बैठक में 29 सितंबर को क्लब की पंजाब के मानसा में होने वाली इंटरसिटी बैठक को लेकर मंथन किया गया। सर्वसम्मति से कार्यक्रम तैयार कर उसे अंतिम रूप दिया गया। इसके बाद आगामी 20 नवंबर को क्लब के एजी मीट को लक्षद्वीप में करने का फैसला लिया गया। जो क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर भूपेश मेहता की रहनुमाई में होगी। विष्णु सिंगला ने बताया कि बैठक में सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने लक्षद्वीप तक जाने में क्रूज के इस्तेमाल पर सहमति जताई। क्रूज में 60 केबिन बुक करने के लिए पंजीकरण किया गया है। साथ ही क्लब की ओर से निकट भविष्य में किए जाने वाले सामाजिक कार्यक्रमों के योजनाओं पर विचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन






वर्ष 2025-26 सत्र के लिए प्रधान चुने गए डॉ. बंसल

बैठक में वर्ष 2025-26 सत्र के लिए सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने डॉ. विद्यासागर बंसल का अध्यक्ष के रूप में चयन किया। इसके अलावा सचिव के तौर पर अधिवक्ता लखविंद्र थिंद व कोषाध्यक्ष के रूप में राजेश खट्टर को चयनित किया गया। बैठक में क्लब के पूर्व गवर्नर डॉ. सुभाष नरूला, सचिव राजेश खट्टर, देवेंद्र मिगलानी, मुनीष मेहता, पूर्व अध्यक्ष रिछपाल सिंह पंधु एडवोकेट अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें