फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दो दिन मंडी बंद के बाद 60 प्रतिशत हुई धान की उठान, सोमवार को होगी खरीद

Mon, 18 Nov 2024 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा में उठान के बाद मंडी का हाल। 
विज्ञापन
सिरसा। दो दिन मंडी बंद रहने के बाद रविवार को युद्ध स्तर पर वाहन उठान करते हुए नजर आए। दो दिनों के अंदर करीब 60 प्रतिशत उठान हुई है।
विज्ञापन

अनाज मंडी में धान की आवक ज्यादा होने के कारण अव्यवस्था का माहौल बन गया था। इस कारण मंडी में आने जाने वाले रास्तों से गुजरना भी मुश्किल हो गया था। इस कारण मंडी में शनिवार को खरीद नहीं हुई थी और रविवार को भी किसानों को धान नहीं लाने की अपील की गई। सही मायने में आढ़तियों ने मंडी को पूरी तरह से बंद कर दिया था। ताकि ज्यादा से ज्यादा उठान हो सके। अब मंडी में सोमवार को किसान धान की आवक लेकर आ सकते हैं।
जानकारी के अनुसार मंडी में धान की आवक ज्यादा और बोली के बंद होने के चलते किसान सीधे सेलर वालों को कम दामों पर धान बेचते नजर आ रहे हैं। मंडी के बाहर की बड़े-बड़े अस्थायी गोदाम इन्होंने बनाए हुए हैं। हालांकि इस बात की जानकारी प्रशासन और आढ़ती दोनों को है। इस बार धान की आवक ज्यादा होने के कारण सभी अधिकारी इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। क्योंकि यदि शोर मचता है तो किसानों के धान की पूरी खरीद नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



मंडी में व्यवस्था बनाने के लिए किसानों के लिए धान की आवक का समय निर्धारित किया गया है। मंडी में सुबह तीन बजे से लेकर पांच बजे तक ही धान लेकर किसान आ सकते हैं। इसका मकसद है कि मंडी में व्यवस्था बनी रहे और किसानों का धान खरीद जा सके।
- मनोहर मेहता, आढ़ती एसोसिएशन प्रधान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें