फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मुख्य चौक चौराहों के बाद शहर की सड़कें भी होंगी जगमग

Wed, 04 Dec 2024 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
डबवाली रोड पर जलती स्ट्रीट लाइट और गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शहर के मुख्य चौक चौराहों पर रंगीन लाइटों से जगमग करने के बाद अब नगर परिषद शहर की सड़कों को भी रोशन करेगी। नगर परिषद की ओर से सड़कों पर आधुनिक पोल व लाइट्स लगाई जाएंगी। इसके लिए करीब आठ करोड़ रुपये के टेंडर लगाए गए हैं। इन टेंडरों को 12 से लेकर 19 दिसंबर के बीच में खोला जाएगा। ऐसे में नए साल पर शहर में स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

शहर में स्ट्रीट लाइट की कमी के कारण कई एरिया में आमजन को परेशानी उठानी पड़ती है। बेगू रोड, डबवाली रोड और बरनाला रोड पर जेल के आस पास के क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट नहीं है। यहां पर अंधेरे में वाहन चालकों को सफर तय करना पड़ता है। इसलिए इन क्षेत्र से निरंतर पार्षदों व आमजन द्वारा स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग की जाती रही है।
विज्ञापन


-

बॉक्स

यहां इतने रुपये होंगे खर्च

- शाह सतनाम सिंह चौक से आंबेडकर चौक

कुल खर्च : 1 करोड़ 34 लाख रुपये

आंबेडकर चौक से मंडी चौक

कुल खर्च : 1 करोड़ 93 लाख रुपये

- सदर थाने से बरनाला बाइपास पर

कुल खर्च : 1 करोड़ 77 लाख रुपये

वीटा चौक से शाह सतनाम सिंह चौक

कुल खर्च : 1 करोड़ 52 लाख रुपये

मंडी चौक से एयरफोर्स स्टेशन तक

कुल खर्च : 1 करोड़ 44 लाख रुपये



::::::::::::::::::::::::::::
कुछ क्षेत्र में लग चुके हैं आधुनिक स्ट्रीट लाइट पोल

शहर के कुछ एरिया में पहले आधुनिक स्ट्रीट लाइट पोल लगाए गए थे। इनमें मुख्य रूप से पूर्व विधायक के आवास को जाने वाले क्षेत्र में इन पोल को लगाया गया था। इन पोल की गुणवत्ता को लेकर कई बार सवाल खड़े हो गए थे।

:::::::::::::::::::::::::::::
डबवाली रोड व बेगू रोड पर बंद पड़ी है 40 से ज्यादा स्ट्रीट लाइट्स चतरगढ़पट्टी फाटक से लेकर एयरफोर्स के आखिरी छोर तक डबवाली रोड पर 20 से ज्यादा स्ट्रीट लाइट बंद है। यहां 50 के आसपास पोल हैं। बेगू रोड पर 50 के करीब लाइटें बंद है। इतना ही नहीं, कई जगहों पर पोल गायब हैं।
विज्ञापन


:::::::::::::::::::::::
कोट्स

शहर में स्ट्रीट लाइट्स को लेकर 8 करोड़ रुपये के टेंडर लगाए गए हैं। शहर की मुख्य सड़कों पर आधुनिक स्ट्रीट लाइट्स लगाई गई है। नए साल तक प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू करवाने की उम्मीद है। - विक्की, एक्सईएन, नगर परिषद सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें