फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: फिजिकल काउंसिलिंग के बाद यूजी मेें 48 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला, बीए में सबसे ज्यादा 33 सीटों पर एडमिशन

Mon, 21 Aug 2023 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
राजकीय कॉलेज में फिजिकल काउंसिलिंग के दौरान दस्तावेजों की जांच करवाते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। राजकीय नेशनल कॉलेज में सोमवार को यूजी कोर्स की 788 व पीजी कोर्स की 196 सीटों को लेकर फिजिकल काउंसिलिंग हुई। दोनों कोर्सों में 79 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। विद्यार्थी भी कॉलेज में स्थापित कमेटियां विद्यार्थियों से फोन कर संपर्क स्थापित कर रहे हैं।
जिले के राजकीय नेशनल कॉलेज में यूजी कोर्सों की आठ फिजिकल काउंसिलिंग हो चुकी। सोमवार को 9वीं बार फिजिकल काउंसिलिंग हुई। इस दौरान 48 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। इसके अलावा पीजी की तीसरी फिजिकल काउंसिलिंग हुई। इसमें 31 दाखिले हुए। इस बार विद्यार्थियों को रुझान मेडिकल, इकोनॉमिक्स, बीकॉम में कम है। सबसे कम विद्यार्थी इन्हीं विषयों में आ रहे हैं। सोमवार को फिजिकल काउंसिलिंग में सबसे ज्यादा विद्यार्थी बीए संकाय में आए हैं।
विज्ञापन


विद्यार्थियों से फोन पर कर रहें संपर्क
विद्यार्थियों को दाखिला के लिए जागरूक करने के लिए कॉलेजों में दाखिला कमेटियां बनाई गई हैं। कमेटी सदस्य विद्यार्थियों से फोन कर जानकारी जुटा रहे हैं व दाखिला के लिए जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन

इन विषय में इतने हुए दाखिले
यूजी कोर्स
कोर्स, दाखिले
बीए, 33
बीए ऑनर्स, 2
बीबीए, 2
बीकॉम, 1
मेडिकल, 2
नॉन मेडिकल, 8


पीजी कोर्स
कोर्स, दाखिले
- एमए अंग्रेजी, 6
- एमए हिंदी, 4
- एमए पंजाबी, 3
- एमए इतिहास, 2
- एमए राजनीतिक विज्ञान, 5
- पीजीडीबीए, 5
- एमए रसायन विज्ञान, 1
- एमए अर्थशास्त्र, 3
- साइकोलॉजी, 2


वर्जन
सोमवार को राजकीय नेशनल कॉलेज में पीजी व यूजी कोर्सों की फिजिकल काउंसिलिंग हुई। इस दौरान करीब 79 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। यूजी की फिजिकल काउंसिलिंग 25 अगस्त तक चलेगी। पीजी की फिजिकल काउंसिलिंग के लिए कोई तारीख निर्धारित नहीं है। - डॉ. विवेक गोयल, नोडल अधिकारी दाखिला, राजकीय नेशनल कॉलेज सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें