फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पार्षदों ने रखीं ऐलनाबाद के जनहित से जुड़ी प्रमुख मांगें

विज्ञापन
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात करते हुए ग्रामीण। 
विज्ञापन
ऐलनाबाद। नगरपालिका से 12 मई को पार्षदों का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री नायब सैनी से उनके आमंत्रण पर चंडीगढ़ में भेंट करने पहुंचा। इस पार्षदों ने शहर की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं और विकास से जुड़ी मांगों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की और मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

पार्षद प्रो. संदीप घोड़ेला ने शहर की समस्याओं को विस्तारपूर्वक मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। इसे उन्होंने ध्यानपूर्वक सुना और हर विषय पर गंभीरता से प्रतिक्रिया दी। इस अवसर पर सुरेंद्र आर्य, पार्षद चंदरमोहन, पार्षद वेद सैनी, पार्षद गगनदीप, पार्षद पवन जाजू, पार्षद प्रतिनिधि रमेश धानक व पार्षद सत्यनारायण पंड्या आदि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुख मुद्दे किए प्रस्तुत
नहरी जल आपूर्ति परियोजना को शीघ्र पूर्ण कर नगरवासियों को स्वच्छ पीने का पानी उपलब्ध करवाना, सरकारी अस्पताल का उन्नयन कर उसे 50 से बढ़ाकर 100 बेड का करना एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करना, नगरपालिका में बढ़ रहे भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए कठोर कदम उठाने की मांग उठाई। जनसंख्या और विकास आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नियोजन करना, पुरानी व जर्जर सीवरेज प्रणाली को नए सिरे से बिछाना और एसटीपी प्लांट को शहर के पश्चिम दिशा में उचित स्थान पर स्थापित कर उसकी क्षमता बढ़ाई जाए। सब्जी मंडी बायपास से नहर किनारे सड़क निर्माण कर हनुमानगढ़ रोड तक एक पूर्ण रिंग रोड (मिनी बायपास) बनाया जाए, जिससे शहर का यातायात संतुलित हो सके। इनके अलावा भी पार्षदों की ओर से बहुत सी मांगें उठाई गईं। मुख्यमंत्री सैनी ने प्रतिनिधिमंडल की सभी मांगों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि सभी कार्य शीघ्रता एवं प्राथमिकता के आधार पर संपन्न कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें