डबवाली। पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने आमजन को साइबर अपराध के एक नए और तेजी से फैल रहे तरीके के प्रति सतर्क करते हुए बताया कि वर्तमान समय में साइबर ठग ऑनलाइन शॉपिंग के लुभावने ऑफर, फ्री गिफ्ट कार्ड, कैशबैक व भारी छूट का लालच देकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं।
साइबर अपराधी स्वयं को किसी नामी ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी, बैंक, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म या कस्टमर केयर अधिकारी बताकर व्हाट्सएप, एसएमएस, ई-मेल या सोशल मीडिया लिंक के माध्यम से संपर्क करते हैं और सीमित समय के ऑफर का दबाव बनाकर लोगों से उनकी निजी व बैंकिंग जानकारी हासिल कर लेते हैं।