फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शराब ठेके में घुसकर एएसआई ने व्यक्ति पर तानी पिस्तौल, मारपीट भी की

Mon, 09 Oct 2023 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। हरियाणा राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो यूनिट के एएसआई का शराब ठेके में व्यक्ति पर पिस्तौल तानकर धमकाने का वीडियो वायरल हुआ है। सिविल लाइन थाना ने एचएसएनसीबी यूनिट एएसआई प्रेम कुमार व उसके भाई प्रदीप कुमार पर मामला दर्ज किया है। बता दें कि घटना से कुछ समय पहले ही उक्त पुलिस कर्मचारी को यूनिट से रिलीव किया गया था। उसको मधुबन में ज्वाइनिंग करनी थी।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना के सुरक्षा एजेंट ईएएसआई सुशील कुमार ने शिकायत में बताया कि रविवार को उसके पास एक वीडियो आया। वीडियो में शराब ठेके के अंदर झगड़ा हो रहा था। एक व्यक्ति पिस्तौल तान कर धमकाता हुआ दिखाई दिया, जबकि दूसरा व्यक्ति बीच बचाव कर रहा था। जांच के बाद वीडियो महाराणा प्रताप चौक हिसार रोड पर स्थित शराब ठेके के पाया। पिस्तौल तानने वाले व्यक्ति की पहचान एएसआई प्रेम कुमा निवासी नोहरिया बाजार हाल तैनात हरियाणा राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एचएसएनसीबी) यूनिट सिरसा के रूप में हुई। दूसरा व्यक्ति उसका भाई प्रदीप पाया जो जितेंद्र कुमार कस्वा निवासी कंगनपुर रोड से ठेके में हाथापाई कर रहा था। दोनों आरोपी बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। उक्त दोनों की पहले कंगनपुर रोड पर झगड़ा हुआ था। अपने बचाव के लिए जितेंद्र ठेके के अंदर घुस गया। पीछा करते हुए पुलिस कर्मचारी और उसका भाई भी ठेके के अंदर घुस गए। ठेके के अंदर जितेंद्र के साथ मारपीट की और पिस्तौल दिखाकर उसे धमकाया है।


पुलिस कर्मचारी की ओर से पिस्तौल दिखाकर धमकाए जाने का मामला सामने आया है। घटना से पहले ही उक्त कर्मचारी को व्यवहार के चलते उसका तबादला मधुबन में हो गया था और उसे यूनिट से रिलीव कर दिया गया था। रिलीव करने के बाद कर्मचारी ने यह हरकत की है। - राकेश कुमार, यूनिट इंचार्ज, एचएसएनसीबी, सिरसा।
विज्ञापन

पुलिस कर्मचारी की ओर से पिस्तौल दिखाकर धमकाए जाने का मामला सामने आया है। घटना से पहले ही उक्त कर्मचारी को व्यवहार के चलते उसका तबादला मधुबन में हो गया था और उसे यूनिट से रिलीव कर दिया गया था। रिलीव करने के बाद कर्मचारी ने यह हरकत की है। - राकेश कुमार, यूनिट इंचार्ज, एचएसएनसीबीश, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें