फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: धान पर काट काटने पर किसानों ने मंडी के गेट बंद कर लगाया धरना

Mon, 09 Oct 2023 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
कालांवाली अनाज मंडी के गेट को ताला लगाकर धरने पर बैठे किसान । 
विज्ञापन
कालांवाली। धान खरीद में काट काटने को लेकर किसानों ने सोमवार को अतिरिक्त अनाज मंडी का गेट बंद कर आक्रोश जताया है। भारतीय किसान यूनियन चढूनी के नेतृत्व में किसानों ने धरना देकर खरीद एजेंसियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष व्यक्त किया। धरने के दौरान एसडीएम सुरेश रविश व मार्केट कमेटी सचिव यशपाल मेहता ने मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वहां से उठाकर किसान रोड पर धरना लगाकर बैठ गए।
विज्ञापन

किसान नेता गुरप्रीत सिंह दादू, संजू खतरावां, कुलदीप सिंह, अमरजीत सिंह, सुच्चा सिंह, हैप्पी सिंह व अन्य ने बताया कि धान सीजन के शुरू से ही शैलर संचालक खरीद एजेंसियों से मिलीभगत करके उनको लूटने का काम कर रहे हैं। सूखे धान पर भी काट काटी जा रही है। मंडी में धान की खरीद करने का काम खरीद एजेंसियों का है, लेकिन मंडी में खरीद एजेंसियों की जगह शैलर संचालक धान की खरीद कर रहे हैं। मंडी में धान में 16 प्रतिशत नमी के बाद प्रति क्विंटल के हिसाब से काट काटी जा रही है। शैलर संचालक 20 प्रतिशत पर 4 किलोग्राम प्रति क्विंटल व इससे अधिक नमी पर एक किलोग्राम प्रति क्विंटल काट ज्यादा काटकर धान खरीद रहे हैं। उन्हाेंने मंडी प्रशासन से मांग की है कि मंडी में धान की फसल 20 प्रतिशत नमी पर बिना काट व झार के खरीदी जाए।
वहीं मौके पर पहुंचे शैलर संचालकों ने बताया कि वह मंडी में ढेरी करके व झार लगाकर ही फसल की खरीद करेंगे। ज्यादा नमी वाले धान से उन्हें नुकसान झेलना पड़ता है। जिस पर किसानाें ने कहा कि मंडी में उनसे ज्यादा धान की फसल शैलर संचालकों की पड़ी है। ऐसे में वे मंडी में ढेरी करके व झार लगाकर कैसे अपनी फसल बेचें।
विज्ञापन


एसडीएम ने ली शैलर संचालकाें की बैठक
एसडीएम सुरेश रविश ने मार्केट कमेटी कार्यालय में धान खरीद को लेकर एक बैठक ली। बैठक में एसडीएम रविश ने कहा कि मंडी में धान खरीद नियमानुसार की जाए। मंडी में किसानों, मजदूरों और आढ़तियों को किसी प्रकार की परेशानी ना उठानी पड़े। धान खरीद में कोई भी खरीद एजेंसी या शैलर गैर-कानूनी तरीके से खरीद करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर मार्केट कमेटी सचिव यशपाल मेहता, खरीद एजेंसी के अधिकारी और शैलर संचालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें