फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अधिवक्ता ने लगाया ब्लैकमेल कर रुपये मांगने का आरोप, अदालत के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 16 Oct 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। एक अधिवक्ता ने चंडीढिया मोहल्ला निवासी जैसमीन और उसके परिचित शक्ति कुमार पर ब्लैकमेलिंग, धमकी देकर रुपये मांगने और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। अदालत के आदेश पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुरतगढिया चौक निवासी अधिवक्ता कुलदीप सिंह की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी राधे श्याम के अनुसार, अधिवक्ता की ओर से मार्च 2026 में उनके बेटे अभिषेक के खिलाफ थाना शहर सिरसा में शिकायत दी गई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि अभिषेक के घर के वाई-फाई के माध्यम से उसे अपशब्द कहे गए। अधिवक्ता का दावा है कि थाने में पहचान के दौरान शिकायतकर्ता ने उनके बेटे को पहचानने से इनकार कर दिया। इसके बावजूद बाद में बेटे के खिलाफ मामला दर्ज करवाने की धमकी देकर पांच लाख रुपये मांगे गए।
अधिवक्ता के अनुसार, 17 मार्च को उनके बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई। इसके बाद 21 मार्च से मई के अंत तक शक्ति कुमार ने फोन कर मामले में समझौता करवाने के नाम पर रुपये मांगे। आरोप है कि कभी दो लाख तो कभी 1.90 लाख रुपये देने का दबाव बनाया गया।
विज्ञापन

शिकायत के बाद अदालत में दायर किया इस्तगासा :
अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि पुलिस को शिकायतें देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद उन्होंने अदालत में इस्तगासा दायर किया। शिकायत में महिला और उसके परिचित पर धमकी देने, ब्लैकमेल करने तथा गाली-गलौज करने के आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें