फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय : स्नातक पाठ्यक्रमों के दाखिले 10 अगस्त से

विज्ञापन
सीडीएलयू की फाइल फोटो। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय सिरसा के 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रमों, एलएलबी को छोड़कर अन्य स्नातक पाठ्यक्रमों और यूनिवर्सिटी कॉलेज के दाखिले 10 अगस्त से प्रारंभ कर दिए जाएंगे। साथ ही आनलाइन छात्रों को अब एक घंटे की बजाए 45 मिनट का लेक्चर दिया जाएगा। यह निर्णय सीडीएलयू ने अपनी एडमिशन गाइडलाइन में लिया है। बता दें कि सीडीएलयू का शैक्षणिक कैलेंडर एक अगस्त से शुरू हो रहा है। सीडीएलयू पीजी की ऑनलाइन कक्षाएं चार जून से शुरू कर रहा है। सीडीएलयू की डीन एकेडमिक अफेयर दीप्ति धर्माणी ने बताया कि पहले जो कक्षा 1 घंटे की होती थी अब 45 मिनट की होगी और 15 मिनट विद्यार्थियों को उनके फोन, लैपटॉप आदि इलेक्ट्रॉनिक गैजेट की बैटरी रिचार्ज के लिए प्रदान किए जाएंगे। विद्यार्थियों को आराम दिया जाएगा। ताकि लगातार ऑनलाइन पीरियड से उनकी आंखों को थकान भी महसूस न हो। कक्षा सप्ताह में चार दिन की बजाय 5 दिन लगेगी।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट सेमेस्टर की कक्षाएं 4 अगस्त से प्रारंभ हो जाएंगी। विश्वविद्यालय के शैक्षणिक मामलों की अधिष्ठाता प्रोफेसर दीप्ति धर्माणी ने बताया कि केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार के नियमों की अनुपालना करते हुए क्लासेज ऑनलाइन मोड से लगाई जाएंगी। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजबीर सिंह सोलंकी के आदेशानुसार विभिन्न विभागों के अध्यक्षों को 4 अगस्त से टाइम टेबल लागू करने संबंधी निर्देश उनके मेल पर डाल दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की फीस ऑनलाइन मोड से ली जाएगी और फीस संबंधित शेड्यूल विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर डाल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें