फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: एमए इतिहास एवं पुरातत्व में 50 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय (सीडीएलयू) का इतिहास एवं पुरातत्व विभाग शिक्षण, अनुसंधान और विस्तार गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में ऐतिहासिक चेतना, सांस्कृतिक समझ तथा शोधपरक दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। विभाग का उद्देश्य विद्यार्थियों को अतीत की गहन समझ प्रदान कर उन्हें भविष्य के निर्माण में सार्थक योगदान के लिए तैयार करना है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमए इतिहास एवं पुरातत्व पाठ्यक्रम में 50 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष प्रो. विष्णु भगवान ने बताया कि इतिहास, संस्कृति, विरासत अध्ययन, पुरातत्व और शोध के क्षेत्र में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिए यह पाठ्यक्रम बेहतर अवसर उपलब्ध कराता है।
विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विजय कुमार ने विभाग की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि इतिहास का अध्ययन केवल घटनाओं और तथ्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों में विश्लेषणात्मक सोच, सामाजिक संवेदनशीलता और शोध की प्रवृत्ति का भी विकास करता है। विभाग विद्यार्थियों को समाज और मानव सभ्यता की व्यापक समझ प्रदान कर रहा है।
विज्ञापन

प्रो. विष्णु भगवान ने बताया कि विभाग में अनुभवी एवं शोधोन्मुख संकाय सदस्य कार्यरत हैं जो शिक्षण के साथ-साथ अनुसंधान गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वर्तमान में विभाग के चार शोधार्थी पीएचडी कर रहे हैं। शिक्षकों और शोधार्थियों के अनेक शोध-पत्र, शोध-लेख तथा पुस्तक अध्याय राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की पत्रिकाओं और प्रकाशनों में प्रकाशित हो चुके हैं।
सहायक प्राध्यापक डॉ. नीलम ने बताया कि विभाग में तीन आधुनिक कक्षाओं के साथ एक स्मार्ट क्लासरूम की सुविधा उपलब्ध है। आधुनिक संसाधनों से युक्त यह शैक्षणिक वातावरण विद्यार्थियों के ज्ञान, कौशल और शोध क्षमता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें