फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: चौधरी देवीलाल राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में पांच इंजीनियरिंग कोर्सों के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू

Wed, 22 May 2024 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
चोपटा के बहुतकनीकी संस्थान की फाइल फोटो।
विज्ञापन
चोपटा। चौधरी देवीलाल राजकीय बहुतकनीकी संस्थान नाथूसरी चोपटा में इन दिनों दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। पांच इंजीनियरिंग कोर्सों में दाखिले के लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इन कोर्सों में दाखिले के लिए विद्यार्थियों को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। संस्थान प्रबंधन के अनुसार एडमिशन के लिए पोर्टल पर तीन जून तक एडमिशन की प्रक्रिया जारी रहेगी। उसके बाद पोर्टल बंद हो जाएगा। वहीं लेटरल एंट्री प्रोग्राम स्कीम के तहत 27 मई तक दाखिला के लिए आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन


ये है संस्थान में सीटों की स्थिति

सिविल इंजीनियरिंग - 60 सीटें

इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग - 60 सीटें
मैकेनिकल इंजीनियरिंग - 60 सीटें

कंप्यूटर इंजीनियरिंग - 60 सीटें
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग - 120 सीटें ।


25 सिविल और 8 मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्रों को मिली थी प्लेसमेंट


बहुतकनीकी संस्थान के सिविल और मैकेनिकल के छात्रों का हाल ही में दिल्ली की निजी कंपनियों की ओर से चयन किया गया था। इसी प्रकार हर साल विद्यार्थियों का निजी कपंनियों में चयन किया जाता है। युवाओं को कॉलेज से ही प्लेसमेंट मिलती है। इसी कारण कॉलेज में सभी कोर्स की सीटें भरी रहती है। पांच दिन पहले ही 25 सिविल और 8 मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्रों को प्लेसमेंट मिली थी।

तीन वर्षीय डिप्लोमा कोर्स के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। तीन साल के डिप्लोमा इंजीनियरिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 जून है। इसी तरह लेटरल एंट्री स्कीम के तहत तीन साल के डिप्लोमा इंजीनियरिंग के सीधे दूसरे साल में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 27 मई है। - विवेक वोहरा, प्राचार्य, चौधरी देवीलाल राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, नाथूसरी चोपटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें