फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जिले के आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया 7 जून से शुरू, शेड्यूल जारी

Mon, 03 Jun 2024 03:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिलों को लेकर शेड्यूल जारी हो गया है। जिले के 15 आईटीआई में 7 जून से दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। विद्यार्थियों को आईटीआई में दाखिला लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय ने दाखिला के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी 21 जून तक आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वेबसाइट https://admissions.itiharyana.gov.in पर आवेदन करना होगा। विद्यार्थी के पास दाखिले के लिए ई मेल आईडी, मोबाइल नंबर, परिवार पहचान पत्र और आधार नंबर होना अनिवार्य है। आईटीआई में दाखिलों के लिए हर बार मारामारी रहती है। वहीं इस बार संभावना है कि आईटीआई में सीटों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
इन ट्रेड में होंगे दाखिले
बता दें कि आईटीआई में कारपेंटर, कोपा, ड्रॉफ्टमैन, ड्रेस मेकिंग, इलेक्टि्रशियन, इलेक्ट्रोनिक्स, फिटर, फिटर ड्यूल, मशीनिस्ट, मोटर व्हीकल, मैकेनिक, मैकेनिक डीजल इंजन, पेंटर, प्लंबर, सिलाई टेक्नोलॉजी, स्टेनो हिंदी, स्टेनो इंग्लिश, टर्नर, वेल्डर, वायरमैन, मैकेनिक ऑटो, बॉडी पेंटिंग सहित कई ट्रेड पर दाखिला होना है।
विज्ञापन

जिले 15 निजी व सरकारी आईटीआई में होंगे दाखिले
जिले में 15 आईटीआई हैं, जिनमें 8 राजकीय व 7 प्राइवेट हैं। सरकारी आईटीआई में सीटों की संख्या 2624 है जिसके लिए विद्यार्थी आवेदन करेंगे। इसके चलते मेरिट लिस्ट भी काफी ऊंची जाने की संभावना है। इस बार जिले में 12वीं की परीक्षा में सीबीएसई व हरियाणा बोर्ड में करीब 18 हजार से अधिक विद्यार्थी पास हुए हैं। ऐसे में आईटीआई में दाखिले को लेकर भी मारामारी रहेगी। दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी। ऑनलाइन आवेदन करते समय विद्यार्थियों को सावधानियां बरतने की जरूरत है, ताकि बाद में किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो। वहीं जीवननगर आईटीआई में इस बार ट्रेड आने से कक्षाएं भी शुरू होंगी।

इस प्रकार है आईटीआई में ट्रेड और सीटों की संख्या

आईटीआई, ट्रेड, सीटें
अलीकां, 7, 124
जीवननगर, 3, 60
चौटाला, 12, 360
नाथूसरी चोपटा, 14, 416
ओढां, 8, 252
रानियां, 13, 264
सिरसा (बॉयज), 24, 856
सिरसा (महिला), 11, 292

जिले के आईटीआई में दाखिलों को लेकर शेड्यूल जारी हो गया है। जिले के निजी व राजकीय आईटीआई में 7 जून से दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। दाखिला से पहले आईटीआई में हेल्प डेस्क लगाया जाएगा। विद्यार्थियों को दाखिला के समय किसी प्रकार की परेशानी नहीं आएगी।
विज्ञापन

-राजेंद्र बाना, प्रिंसिपल, आईटीआई सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें