फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: एचएसजीपीसी के चुनाव के लिए प्रशासन ने बनाए मतदान केंद्र

Sat, 04 Jan 2025 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव 19 जनवरी को होंगे। इसके लिए प्रशासन अपनी तैयारियों में जुटा है। जिले के सभी वार्डों में मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

सिरसा के वार्ड नंबर 33 में 9, नाथूसरी चोपटा के वार्ड नंबर 34 में 7, कालांवाली के वार्ड नंबर 35 में 11, रोड़ी के वार्ड नंबर 36 में 16, बडागुढ़ा के वार्ड नंबर 37 में 12 तथा पिपली के वार्ड नंबर 38 में 8 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं सभी मतदान केंद्रों पर प्रात: 8 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन




उपायुक्त लक्षित सरीन ने बताया कि सिरसा के वार्ड नंबर 33 में शामिल गांव मल्लेकां, गिदड़ांवाली, मौजदीन, माधोसिंघाना के मतदाता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मल्लेकां में, गांव वेदवाला के मतदाता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय वेदवाला में, गांव फरवाई कलां, पनिहारी, मुसाहिबवाला, फरवाई खुर्द, बुर्ज कर्मगढ़, नेजाडेला कलां व चतरगढ़ पट्टी के मतदाता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फरवाई कलां में मत डाल सकते हैं। इसी प्रकार गांव भंभूर, चक साहिब, चकराइयां, अलानूर नानकपुर, टीटूखेड़ा, मंगाला, मोहम्मद सलारपुर व रामनगरिया के मतदाता राजकीय मिडिल स्कूल भंभूर, गांव शाहपुर बेगू, नटार, कंगनपुर, खाजाखेड़ा, शाह सतनामपुरा, फूलकां, बाजेकां, रंगड़ी खेड़ा, शहीदांवाली, मोडिया खेड़ा, चौबुर्जा व धिंगतानियां के मतदाता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहपुर बेगू में अपना वोट दे सकते हैं। गांव चामल, झोपड़ा, साहरनी, खैरेकां, बनसुधार, ढाणी ख्योवाली, झोरड़नाली, शमशाबाद पट्टी, मीरपुर व मीरपुर कालोनी के मतदाता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चामल में, खैरपुर सिरसा वार्ड 4, 5, 7, 8, 9, 10 व 16 के मतदाता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खैरपुर, सिरसा वार्ड नंबर 1, 2, 3, 6, 18, 19, 27, 28, 29, 30 व 31 के मतदाता सीएमके महाविद्यालय सिरसा में, वार्ड नंबर 11, 12, 13, 14, 15, 17, 20, 21, 22, 23, 24, 25 व 26 के मतदाता महाराजा अग्रसेन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिरसा में बनाए गए मतदान केंद्रों में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं।



::::::::::::::::::::::::::::

नाथूसरी चोपटा के वार्ड नंबर 34 के मतदाता यहां करें मतदान



गांव साहूवाला प्रथम के मतदाता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साहूवाला प्रथम में, गांव भंगू, खाई शेरगढ़, भागसर, पन्नीवाला मोटा, खुइयां नेपालपुर, कर्मगढ़, पंजुआना, शेखुपुरिया, छतरियां, ढाबां व सवाईपुर के मतदाता राजकीय मिडिल स्कूल भंंगू में, गांव नागोकी, मल्लेवाला, किराडक़ोट, बुढाभाणा, नेजाडेला खुर्द, बप्पां के मतदाता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नागोकी में, गांव भावदीन व सुचान के मतदाता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भावदीन में, गांव सिकंदरपुर, कोटली, मोरीवाला, गुडिया खेड़ा, बरूवाली द्वितीय, हांडीखेड़ा, कासन खेड़ा, थेड़ी बाबा सावन सिंह, दड़बी, बरूवाली प्रथम व जोधकां के मतदाता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिकंदरपुर में तथा गांव पतली डाबर, नरेलखेड़ा, बग्गुवाली, मौजुखेड़ा द्वितीय, डिंग व मोचीवाली के मतदाता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पतली डाबर में बनाए गए मतदान केंद्र में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं।



::::::::::::::::::::::::::::

कालांवाली के वार्ड नंबर 35 के मतदाता यहां कर सकते हैं मतदान



उपायुक्त लक्षित सरीन ने बताया कि गांव कालांवाली के मतदाता राजकीय कन्या मिडिल स्कूल कालांवाली की राइट विंग व लेफ्ट विंग में, टाउन कालांवाली के मतदाता राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कालांवाली (प्राइमरी विंग-राइट विंग) में, गांव तारुआना के मतदाता राजकीय हाई स्कूल तारुआना में, गांव देसूमलकाना के मतदाता राजकीय हाई स्कूल देसूमलकाना के राइट विंग व लेफ्ट विंग में, गांव सिंहपुरा के मतदाता राजकीय हाई स्कूल सिंहपुरा के लेफ्ट विंग में, गांव देसू के मतदाता राजकीय हाई स्कूल देसू के राइट विंग में, गांव केवल व धर्मपुरा के मतदाता राजकीय हाई स्कूल केवल के राइट विंग में, गांव चकेरियां व जलालआना के मतदाता राजकीय प्राइमरी स्कूल चकेरियां राइट विंग में व गांव तख्तमल के मतदाता राजकीय मिडिल स्कूल तख्तमल राइट विंग में बनाए गए मतदान केंद्र में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं।



::::::::::::::::::::::::::::::::::::

रोड़ी के वार्ड नंबर 36 के मतदाता यहां करें मतदान



उपायुक्त लक्षित सरीन ने बताया कि गांव लक्कड़ांवाली व रोहिड़ांवाली के मतदाता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लक्कड़ांवाली के लेफ्ट विंग में, गांव कुरंगावाली व खतरावां के मतदाता राजकीय हाई स्कूल कुरंगावाली राइट विंग में, गांव सुखचैन के मतदाता के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुखचेन लेफ्ट विंग में, गांव झोरड़रोह व भादड़ा के मतदाता राजकीय हाई स्कूल झोरड़रोह में, गांव रोड़ी के मतदाता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रोड़ी लेफ्ट विंग, राइट विंग व मिडिल विंग में, गांव सुरतिया के मतदाता राजकीय हाई स्कूल सुरतिया के प्राइमरी विंग लेफ्ट साइड व राइट विंग में, गांव पक्कां के मतदाता राजकीय हाई स्कूल पक्कां के लेफ्ट विंग, गांव थिराज व देसूखुर्द के मतदाता राजकीय हाई स्कूल थिराज लेफ्ट विंग, गांव मलड़ी, पंजमाला व मुसाहिबवाला के मतदाता राजकीय मिडिल स्कूल मलड़ी लेफ्ट विंग, गांव गदराना के मतदाता राजकीय हाई स्कूल गदराना राइट विंग में, गांव तिलोकेवाला के मतदाता राजकीय मिडिल स्कूल तिलोकेवाला लेफ्ट विंग में, गांव फग्गु के मतदाता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फग्गु राइट विंग में तथा गांव भीवां व रोहण के मतदाता राजकीय हाई स्कूल भीवां लेफ्ट विंग में बनाए गए मतदान केंद्र में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं।



::::::::::::::::::::::::::::::::::::

बडागुढ़ा के वार्ड नंबर 37 के मतदाता यहां करें मतदान



गांव बड़ागुढा के मतदाता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ागुढा लेफ्ट विंग में, गांव रघुआना के मतदाता राजकीय हाई स्कूल रघुआना राइट विंग में, गांव बिरूवाला गुढा के मतदाता राजकीय हाई स्कूल बिरूवाला गुढा लेफ्ट विंग में, गांव झिड़ी के मतदाता राजकीय हाई स्कूल झिड़ी लेफ्ट विंग में, गांव अलीकां व रंगा के मतदाता राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय अलीकां लेफ्ट विंग में, गांव मत्तड़ व लहंगेवाला के मतदाता राजकीय हाई स्कूल मत्तड़ राइट विंग, गांव ओढ़ां के मतदाता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ओढां लेफ्ट विंग में, गांव ओढां, सालमखेड़ा व नुहियांवाली के मतदाता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ओढां राइट विंग में, गांव घुंकावाली के मतदाता राजकीय हाई स्कूल घुंकावाली राइट विंग में, गांव चोरमार खेड़ा व किंगरे के मतदाता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चोरमार खेड़ा लेफ्ट विंग में, गांव सुबाखेड़ा व दौलतपुरा के मतदाता राजकीय प्राइमरी स्कूल सुबाखेड़ा लेफ्ट विंग तथा गांव जंडवाला जटान व मलिकपुरा के मतदाता राजकीय हाई स्कूल जंडवाला जटान राइट विंग में बनाए गए मतदान केंद्र में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन




::::::::::::::::::::::::::::::::::::::

पिपली के वार्ड नंबर 38 के मतदाता यहां कर सकते हैं मतदान



गांव नौरंग के मतदाता राजकीय हाई स्कूल नौरंग राइट विंग में, गांव खोखर के मतदाता राजकीय प्राइमरी स्कूल खोखर लेफ्ट विंग में, गांव असीर व हस्सु के मतदाता राजकीय हाई स्कूल असीर राइट विंग में, गांव पाना के मतदाता राजकीय मिडिल स्कूल पाना राइट विंग में, गांव माखा के मतदाता राजकीय हाई स्कूल माखा लेफ्ट विंग में, गांव जगमालवाली के मतदाता राजकीय हाई स्कूल जगमालवाली राइट विंग में, गांव जगमालवाली व पिपली के मतदाता राजकीय हाई स्कूल जगमालवाली लेफ्ट विंग में तथा गांव मिठड़ी व टप्पी के मतदाता राजकीय हाई स्कूल मिठड़ी लेफ्ट विंग में बनाए गए मतदान केंद्र में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें