फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अतिरिक्त अनाज मंडी शुरू होने से किसानों को मिली राहत

Fri, 06 Nov 2026 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
 अतिरिक्त अनाज मंडी की व्यवस्था और धान खरीद को लेकर चर्चा करते व्यापार मंडल के शहरी प्रधान कीर्
विज्ञापन
कीर्ति गर्ग ने राइस मिलों की परचेज लिमिट बढ़ाने की उठाई मांग
विज्ञापन

कहा- तेजी से होगी धान की उठान और खरीद

फोटो - 15

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के शहरी प्रधान कीर्ति गर्ग ने शुक्रवार को व्यापारियों के साथ अतिरिक्त अनाज मंडी डबवाली हाईवे का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त अनाज मंडी शुरू करने का निर्णय किसानों के लिए राहत भरा साबित हो रहा है।
अतिरिक्त मंडी में खरीद व्यवस्था शुरू होने से मुख्य अनाज मंडी में फसल लेकर पहुंचने वाले किसानों को काफी सुविधा मिली है। इससे मंडी में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारों से निजात मिलने के साथ ही प्रशासन पर भी व्यवस्थाएं सुचारु बनाए रखने का दबाव कम हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी में भीड़ कम होने से खरीद एजेंसियों, आढ़तियों और संबंधित अधिकारियों को भी कामकाज निपटाने में आसानी हो रही है।
राइस मिलों की परचेज लिमिट बढ़ाने की मांग
कीर्ति गर्ग ने कहा कि इस बार धान की बंपर आवक को देखते हुए खरीद प्रक्रिया को और गति देने की जरूरत है। उन्होंने सरकार से राइस मिलों की परचेज लिमिट बढ़ाने की मांग की। इससे मिलों में अधिक मात्रा में धान की खरीद हो सकेगी। किसानों को अपनी पूरी फसल बेचने में सुविधा मिलेगी और मंडियों में जमा स्टॉक का भी जल्द निपटान हो सकेगा। राइस मिलों की परचेज लिमिट बढ़ने से खरीद प्रक्रिया में तेजी आएगी और किसानों को अनावश्यक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। साथ ही धान की उठान तेज होने से मंडियों में जगह उपलब्ध होगी जिससे नई फसल लेकर आने वाले किसानों को परेशानी नहीं होगी। इस मौके पर कई ठेकेदार, मंडी आढ़ती, मार्केट कमेटी अधिकारी और किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें