फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: एडीसी ने सुनीं 52 जनशिकायतें, मौके पर दिए समाधान के निर्देश

Thu, 06 Aug 2026 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
ऐलनाबाद के गांव उमदेपुरा में अपनी समस्या रखते हुए ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
फोटो - 27,28
विज्ञापन


उमेदपुरा में रात्रि ठहराव कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिला प्रशासन ने ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए बुधवार रात को गांव उमेदपुरा के राजकीय विद्यालय में रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित किया। अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 52 शिकायतें प्राप्त हुईं।
अतिरिक्त उपायुक्त ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से जवाब-तलब किया। सभी मामलों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिन समस्याओं का मौके पर समाधान संभव था, उनका तत्काल निपटारा किया गया।
विज्ञापन

अन्य मामलों का निर्धारित समय सीमा में समाधान कर शिकायतकर्ताओं को सूचित करने को कहा गया। इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण, एसडीएम पारस भागोरिया और तहसीलदार रविंद्र मलिक भी उपस्थित रहे। गांव पहुंचने पर सरपंच रेणू बाला और ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों का स्वागत किया। विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य
रात्रि ठहराव कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशासन और ग्रामीणों के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। इसका लक्ष्य लोगों की समस्याओं का उनके गांव में ही समाधान उपलब्ध कराना है। सरकार चाहती है कि नागरिकों को अपनी समस्याओं के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। ग्रामीणों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक लाभ उठाने की अपील की गई। उन्हें बिना संकोच अपनी समस्याओं और सुझावों को प्रशासन के समक्ष रखने को कहा गया।
विज्ञापन


पुलिस और जन कल्याणकारी स्टॉल
पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने युवाओं को नशे और सामाजिक बुराइयों से बचाने में अभिभावकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को शिक्षा, खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। पुलिस का उद्देश्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना नहीं, बल्कि जनता के साथ विश्वास और सहयोग का संबंध स्थापित करना भी है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों ने जनकल्याणकारी योजनाओं संबंधी स्टॉल लगाए। ग्रामीणों ने इन स्टॉलों पर योजनाओं की पात्रता और लाभ की जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें