फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: एडीसी ने कार्यालयों का निरीक्षण के दौरान चेक किए हाजिरी रजिस्टर

Tue, 09 Apr 2024 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
रजिस्टर चेक करते एडीसी।
विज्ञापन
सिरसा। अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. विवेक भारती ने सोमवार को जिला मुख्यालय के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालयों में सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया और हाजिरी रजिस्टर चेक किए। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग, उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त बिक्रीकर व आबकारी विभाग, मत्स्य विभाग, होमगार्ड, श्रम विभाग, जिला बाल संरक्षण इकाई आदि कार्यालयों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी समय पर कार्यालयों में पहुंचे और अपना कार्य पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करें ताकि कार्यालयों में आने वाले लोगों को कोई असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि कार्यालय के कार्यों में किसी भी प्रकार की लेटलतीफी और कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्यालय में समय पर आने व जनसमस्याओं का तत्परता से निवारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें